बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशेष विधानसभा सत्र को लेकर कही बड़ी बात
झारखंड में 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस विशेष सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बोकारो : झारखंड में 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस विशेष सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बीच, एक निजी कार्यक्रम में बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशेष सत्र को लेकर कहा कि इसके माध्यम से राज्य की जनता को बताया जाएगा कि सरकार उनके हितों के लिए किस तरह की नीतियां तैयार कर रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- कुछ विषय ऐसे हैं, जो अब काफी ज्वलंत हो चुके हैं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कुछ विषय ऐसे हैं, जो अब काफी ज्वलंत हो चुके हैं। राज्य के हित और आम लोगों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए इन मुद्दों पर चर्चा जरूरी है। दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो के सेक्टर-3 ए स्थित क्वार्टर नंबर 30 पहुंचे थे। यहां उन्होंने राकेश कुमार सिंह उर्फ लड्डू जी की दिवंगत माता स्वर्गीय शांति सिंह के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट














