सासाराम में जुटे बिहार के बास्केटबॉल खिलाड़ी, DM ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के फजलगंज खेल मैदान में बुधवार को राज्य स्तरीय प्रमंडल विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार के विभिन्न प्रमंडलों एवं एकलव्य केंद्र के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सासाराम में जुटे बिहार के बास्केटबॉल खिलाड़ी, DM ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन

सासाराम : रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के फजलगंज खेल मैदान में बुधवार को राज्य स्तरीय प्रमंडल विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने गुब्बारे उड़ाकर किया। प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक चलेगी, जिसमें बिहार के विभिन्न प्रमंडलों एवं एकलव्य केंद्र के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया

उद्घाटन समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, वरीय उप समाहर्ता विक्रम कुमार, हिमांशु शेखर, डायट प्राचार्या एवं जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा- खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। साथ ही बिहार सरकार की 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बालक अंडर-17 वर्ग में दरभंगा प्रमंडल और एकलव्य बिहार के बीच खेला गया

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बालक अंडर-17 वर्ग में दरभंगा प्रमंडल और एकलव्य बिहार के बीच खेला गया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, तेज पासिंग और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। शुरुआती दौर में एकलव्य बिहार की टीम ने बढ़त बना ली। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों की सुविधा और प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, RTI के तहत मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर अपर समाहर्ता ने BDO को किया तलब
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, RTI के तहत मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर अपर समाहर्ता ने BDO को किया तलब
Nov 19, 2026, 6:30:00 PM
सासाराम में जुटे बिहार के बास्केटबॉल खिलाड़ी, DM ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन
सासाराम में जुटे बिहार के बास्केटबॉल खिलाड़ी, DM ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन
Nov 19, 2026, 6:15:00 PM
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
Nov 19, 2026, 5:55:00 PM
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास व संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास व संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
Nov 19, 2026, 5:45:00 PM
भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग
भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग
Nov 19, 2026, 5:30:00 PM
बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशेष विधानसभा सत्र को लेकर कही बड़ी बात
बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशेष विधानसभा सत्र को लेकर कही बड़ी बात
Nov 19, 2026, 5:15:00 PM
जमीन कब्जे के विवाद में दबंगों का तांडव! एक ही परिवार के 4 लोगों से मारपीट, सिर फोड़ा, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
जमीन कब्जे के विवाद में दबंगों का तांडव! एक ही परिवार के 4 लोगों से मारपीट, सिर फोड़ा, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
Nov 19, 2026, 5:00:00 PM
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Nov 19, 2026, 4:45:00 PM
सुरवल स्टेट हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के खिलाफ महागठबंधन का धरना, कहा- वापस लो प्रस्ताव
सुरवल स्टेट हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के खिलाफ महागठबंधन का धरना, कहा- वापस लो प्रस्ताव
Nov 19, 2026, 4:30:00 PM
भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार
भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार
Nov 19, 2026, 4:15:00 PM