खूंटी-तोरपा मार्ग पर लौह अयस्क लदे ट्रक में लगी आ*ग, चालक जिंदा जला, खलासी घायल

खूंटी-तोरपा मार्ग पर लौह अयस्क लदे ट्रक में लगी आ*ग, चालक जिंदा जला, खलासी घायल

खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास बुधवार को खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर एक लौह अयस्क से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें अचानक आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक जिंदा जल गया जबकि खलासी गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। झुलसे खलासी को तुरंत रेफरल अस्पताल तोरपा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह ट्रक ओडिशा से जमशेदपुर की ओर जा रहा था।

घटनास्थल पर पुलिस की सक्रियता

हादसे की सूचना मिलने पर तोरपा के एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम और एसआई अमरेंद्र कुमार मंडल घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को आग की जानकारी दी। हालांकि, सूचना देने के एक घंटे के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया।

शव और घायल की पहचान में पुलिस जुटी

एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की मौत हुई है और खलासी अस्पताल में गंभीर रूप से इलाजाधीन है। मृतक चालक और घायल खलासी की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Trending News

जहानाबाद में चारों नदियां उफान पर, जाफरगंज पुल पर चढ़ा पानी
जहानाबाद में चारों नदियां उफान पर, जाफरगंज पुल पर चढ़ा पानी
Sep 01, 2026, 4:53:00 PM
युवा कलाकारों को अब राज्य में ही मिलेगा अभिनय कौशल का प्रशिक्षण, बिहार में खुलेगा NSD का कैंपस: मुख्यमंत्री
युवा कलाकारों को अब राज्य में ही मिलेगा अभिनय कौशल का प्रशिक्षण, बिहार में खुलेगा NSD का कैंपस: मुख्यमंत्री
Sep 01, 2026, 4:47:00 PM
बिना लाइसेंस वाली दवा दुकान से मिली संदिग्ध दवाइयां, जांच शुरू
बिना लाइसेंस वाली दवा दुकान से मिली संदिग्ध दवाइयां, जांच शुरू
Sep 01, 2026, 4:45:00 PM
चट्टीबरियातू दक्षिण परियोजना पर सांसद का दो टूक संदेश, जनता की सहमति के बिना नहीं होगा कोई फैसला
चट्टीबरियातू दक्षिण परियोजना पर सांसद का दो टूक संदेश, जनता की सहमति के बिना नहीं होगा कोई फैसला
Sep 01, 2026, 4:19:00 PM
ई-रिक्शे से जा रहा 47 किलो मादक पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार
ई-रिक्शे से जा रहा 47 किलो मादक पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार
Sep 01, 2026, 3:59:00 PM
दो ट्रैक्टरों की मौत की रेस, बाइक सवार की चली गयी जान, पुलिस जांच में जुटी
दो ट्रैक्टरों की मौत की रेस, बाइक सवार की चली गयी जान, पुलिस जांच में जुटी
Sep 01, 2026, 3:52:00 PM
दोस्ती पर दाग ! डूबने लगा दोस्त को छोडकर भागे अन्य
दोस्ती पर दाग ! डूबने लगा दोस्त को छोडकर भागे अन्य
Sep 01, 2026, 3:42:00 PM
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार, टिकी निगाहें, कौन बनेगा मंत्री, कौन हटेगा, चर्चा में कई नाम
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार, टिकी निगाहें, कौन बनेगा मंत्री, कौन हटेगा, चर्चा में कई नाम
Sep 01, 2026, 2:31:00 PM
बीएसएल-कोऑपरेटिव सोसाइटी में लीज नियमों को लेकर विवाद, रिटायर कर्मियों की सदस्यता पर उठे सवाल
बीएसएल-कोऑपरेटिव सोसाइटी में लीज नियमों को लेकर विवाद, रिटायर कर्मियों की सदस्यता पर उठे सवाल
Sep 01, 2026, 2:04:00 PM
मांझर कुंड से जुड़ी है सिख धर्म की सदियों पुरानी आस्था और परंपरा
मांझर कुंड से जुड़ी है सिख धर्म की सदियों पुरानी आस्था और परंपरा
Sep 01, 2026, 1:49:00 PM