बिना लाइसेंस वाली दवा दुकान से मिली संदिग्ध दवाइयां, जांच शुरू

पूर्वी चंपारण जिले से बडी खबर है। यहां निशा मेडिकल स्टोर नाम की दवा की दुकान में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गयी है।

मिली खबर के अनुसार जिले के संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मधुबनी मठ के पास वार्ड नंबर-3 के निशा मेडिकल स्टोर में ड्रग विभाग ने छापेमारी कर विभिन्न दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए हैं। कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर सागर मणि सोनी के नेतृत्व में हुई। इस दौरान दुकानदार कन्हैया कुमार पंडित को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान दुकानदार दवा दुकान का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। दुकान से ट्रामाडोल और डायजेपाम युक्त दवाएं मिलने के बाद विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। 

प्राप्त खबर के अनुसार पूछताछ में दुकानदार ने बरामद दवाएं कोटवा स्थित अभिषेक ड्रग और गणेश मेडिकल से लाने की बात कही है। हालांकि, इन प्रतिष्ठानों की भूमिका को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है। ड्रग विभाग खरीद-बिक्री के बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा थाने में आवेदन देकर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बरामद दवाओं की वास्तविक मात्रा और NDPS एक्ट की धाराएं प्राथमिकी और विभागीय जांच के बाद स्पष्ट होंगी।

पूर्वी चम्पारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार

Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा

Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा

Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना

Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल

Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी

Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान

Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा

Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल

Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sep 12, 2026, 5:49:00 PM