केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार, टिकी निगाहें, कौन बनेगा मंत्री, कौन हटेगा, चर्चा में कई नाम

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार, टिकी निगाहें, कौन बनेगा मंत्री, कौन हटेगा, चर्चा में कई नाम

केंद्रीय मंत्रिमंडल की लिहाज से सितंबर माह काफी अहम माना जा रहा है। सत्ता के गलियारों से जो खबरें निकल कर सामने आ रही हैं, उसके अनुसार इस माह में पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। कुछ वर्तमान मंत्रियों को हटाया जा सकता है तो कुछ नये चेहरे पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट होने के साथ ही अब नजरें बिहार पर टिक गयी हैं। बताया जा रहा है कि वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल से बिहार के मंत्रियों को लेकर फैसले लिये जा सकते हैं।

दरअसल सितंबर माह शुरू होने के साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा विस्तार और फेरबदल होने की संभावना बीजेपी में सुनायी देने लगी है। संविधान के अनुसार मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में 12 पद खाली है। चर्चा है कि इन खाली मंत्री पदों पर ही नये मंत्रियों को मौका मिल सकता है साथ ही कुछ पुराने चेहरों के बदल नये चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार की खबर की सुगबुगाहट के साथ ही इस बात की चर्चा शुरू हो गयी है कि वर्तमान में बिहार से ताल्लुक रखने वाले मंत्रियों का परफॉर्मेंस कैसा है?

बिहार से कम से कम तीन ऐसे नाम हैं, जो फिलहाल फेरबदल की चर्चा को लेकर केंद्र में बने हुए हैं। इनमें केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे, केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी और केंद्रीय कपडा मंत्री गिरिराज सिंह के नाम शामिल हैं। दरअसल राजभूषण चौधरी के परफॉर्मेंस पर पार्टी और सरकार के स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं सतीश चंद्र दूबे भी चर्चा में हैं। इसी प्रकार गिरिराज सिंह के उम्र का हवाला दिया जा रहा है। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि गिरिराज सिंह की जगह पर स्वजातीय विवेक ठाकुर को मौका मिल सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों में जिन और नाम को लेकर चर्चा है, उनमें महाराजगंज से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और राज्यसभा सांसद मनन मिश्र के नाम शामिल हैं। इस बात की सुगबुगाहट है कि सतीश चंद्र दूबे की जगह मनन मिश्रा मंत्री बनाये जा सकते हैं। वहीं सिग्रीवाल को भी मौका मिल सकता है।

एनडीए के अहम घटक दल के रूप में जाने जाने वाली जदयू की तरफ से भी कई नाम अभी चर्चा की केंद्र में बने हुए हैं। अंदरखाने यह भी खबर है कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। खबर यह भी है कि अगर जदयू के कोटे से दो सांसद मंत्री बन सकते हैं तो ललन सिंह के अलावा दूसरा नाम संजय झा का हो सकता है। कुल मिलाकर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में कौन से चेहरे पर विराम लग सकता है और कौन नये चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM