जहानाबाद में चारों नदियां उफान पर, जाफरगंज पुल पर चढ़ा पानी

जहानाबाद: जिले से होकर गुजरने वाली दरधा, मोरहर, फल्गु और बलदईया नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। चारों नदियों के उफान पर आने से जिले के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

जहानाबाद में चारों नदियां उफान पर, जाफरगंज पुल पर चढ़ा पानी

जहानाबाद: जिले से होकर गुजरने वाली दरधा, मोरहर, फल्गु और बलदईया नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। चारों नदियों के उफान पर आने से जिले के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। खासकर नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

दरधा नदी का पानी सोमवार की देर रात जाफरगंज पुल के ऊपर चढ़ गया। पानी का बहाव बढ़ने के कारण शहर के पूर्वी हिस्से से पश्चिमी क्षेत्र की ओर जाने वाला प्रमुख सड़क मार्ग बाधित हो गया है। जाफरगंज पुल शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। पुल पर पानी चढ़ने के बाद इस रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण दरधा नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में भी पानी फैलने लगा है। कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी के आसपास झुग्गी-झोपड़ियों के अलावा पक्के मकान भी बने हुए हैं। अचानक पानी बढ़ने से इन इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई परिवार अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं।

वहीं, शहर के पुराना थाना रोड स्थित पैदल पुल के समीप भी दरधा नदी का बहाव काफी तेज हो गया है। तेज धारा के कारण आसपास के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पानी के बीच से गुजरने में लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। शकुराबाद क्षेत्र में मोरहर नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा है। पानी का स्तर बढ़ने के कारण जहानाबाद-कुर्था मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

इधर, फल्गु नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। नदी के आसपास के निचले इलाकों में पानी बढ़ने से बाढ़ की आशंका बनी हुई है। नदी किनारे बसे गांवों और बस्तियों में रहने वाले लोगों के बीच भय का माहौल है। लोग लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, बलदईया नदी के बढ़ते जलस्तर पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है। प्रशासन की ओर से जिले की सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर और निचले इलाकों की स्थिति की निगरानी की जा रही है। लोगों को नदी के किनारे जाने से बचने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखे और जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करे। फिलहाल चारों नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिले में बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

जहानाबाद से बरुन की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM