दो ट्रैक्टरों की मौत की रेस, बाइक सवार की चली गयी जान, पुलिस जांच में जुटी

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप दो ट्रैक्टरों के बीच आपस में ओवरटेक करने की होड़ में एक 52 वर्षीय बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

दो ट्रैक्टरों की मौत की रेस, बाइक सवार की चली गयी जान, पुलिस जांच में जुटी

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप दो ट्रैक्टरों के बीच आपस में ओवरटेक करने की होड़ में एक 52 वर्षीय बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान जगतौली ओपी क्षेत्र के कोरेया दीक्षित गांव निवासी राम तपेश्वर तिवारी के 52 वर्षीय पुत्र संजय तिवारी के रूप में हुई है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही दिशा से आ रहे दो ट्रैक्टर चालक सड़क पर एक-दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में काफी तेज गति में वाहन चला रहे थे। इसी दौरान भोरे बाजार से अपनी पल्सर बाइक से आ रहे संजय तिवारी दोनों ट्रैक्टरों की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर डूमर नरेंद्र स्थित 'बीएस मार्का' ईंट भट्ठे का है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक दूसरे ट्रैक्टर पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर भोरे थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही जगतौली पंचायत के मुखिया पिंकल साह और पूर्व पंचायत सदस्य सोनू लाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के लिए न्याय और उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM