चट्टीबरियातू दक्षिण परियोजना पर सांसद का दो टूक संदेश, जनता की सहमति के बिना नहीं होगा कोई फैसला

केरेडारी(हजारीबाग )-चट्टीबरियातू दक्षिण कोयला खनन परियोजना को लेकर चल रही चर्चाओं और भ्रम की स्थिति के बीच हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्रवासियों के हित में स्थिति स्पष्ट की है।

चट्टीबरियातू दक्षिण परियोजना पर सांसद का दो टूक संदेश, जनता की सहमति के बिना नहीं होगा कोई फैसला

केरेडारी(हजारीबाग )-चट्टीबरियातू दक्षिण कोयला खनन परियोजना को लेकर चल रही चर्चाओं और भ्रम की स्थिति के बीच हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्रवासियों के हित में स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि जनता की भावना, अधिकार और ग्राम सभा का निर्णय सर्वोपरि है। जनता की इच्छा के विरुद्ध किसी प्रकार की जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जाएगी।

सांसद ने कहा कि चट्टीबरियातू दक्षिण कोयला ब्लॉक का आवंटन हो चुका है, लेकिन केवल आवंटन होने से खनन कार्य तत्काल शुरू नहीं हो जाता। परियोजना को धरातल पर उतारने से पहले कई वैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। नियमानुसार सेक्शन चार, सात और इसके बाद सेक्शन नौ सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जानी हैं। इन प्रक्रियाओं में स्थानीय जनता और ग्राम सभा की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कंपनी या प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों की जमीन, आजीविका, पर्यावरण, भविष्य और अधिकार सीधे जुड़े हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों की भावनाओं और उनकी सहमति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

सांसद ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि ग्राम सभा की प्रक्रिया के दौरान वे अपनी बात मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से रखें। यदि जनता परियोजना का विरोध करती है और अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं है, तो उसकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। ग्राम सभा और स्थानीय जनता का जो भी निर्णय होगा, वह उसके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

कंपनी या प्रशासन कानून से ऊपर नहींमनीष जायसवाल ने कहा कि जनता की इच्छा के विरुद्ध न तो कोई कंपनी और न ही प्रशासन आगे बढ़ सकता है। ग्राम सभा की प्रक्रिया को दरकिनार कर कोई कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक और वैधानिक मंच पर उनकी आवाज उठाई जाएगी।

उन्होंने प्रशासन और परियोजना से जुड़े सभी पक्षों से जनता को विश्वास में लेकर, पारदर्शिता के साथ और कानून के दायरे में रहकर आगे की कार्रवाई करने का आग्रह किया।

प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह व संचालन मण्डल अध्यक्ष बालगोविन्द सोनी ने किया।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

सांसद ने मीडिया से भी परियोजना को लेकर अफवाह या भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों को जनता के सामने रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी परियोजना की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और कई महत्वपूर्ण वैधानिक चरण शेष हैं। इसलिए क्षेत्रवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि जनता के अधिकारों की लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं। जनता की इच्छा और हितों के साथ सांसद पूरी मजबूती से खड़े हैं। जनता जो तय करेगी, उसका साथ दिया जाएगा। 

मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के साथ जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र नारायण सिंह, BSNL दूरसंचार हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह,जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, प्रमुख सुनीता देवी, जिला महामंत्री जयनारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह,हजारीबाग विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोर राणा, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, बड़कागांव विधानसभा मिडिया सांसद प्रतिनिधि उमेश दांगी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नारायण यादव,मण्डल अध्यक्ष बालगोविन्द सोनी, शेर सिंह, शिबू मेहता, विजय यादव, सांसद मण्डल प्रतिनिधि रंजीत कुमार, महेंद्र सिंह, प्रीतम साहू,  बाकी नाम अपने स्तर से जोड़ लेने की कृपा करेंगे।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM