तंबाकू उत्पादों के खिलाफ चला सघन छापेमारी अभियान, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना

जामताड़ा। सिविल सर्जन जामताड़ा के निर्देश पर गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत जामताड़ा थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। जामताड़ा कॉलेज और जामताड़ा रेलवे स्टेशन के आसपास की दुकानों में यह जांच की गई।

 तंबाकू उत्पादों के खिलाफ चला सघन छापेमारी अभियान, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना

जामताड़ा। सिविल सर्जन जामताड़ा के निर्देश पर गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत जामताड़ा थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। जिला सलाहकार डॉ. सर्वीना सिन्हा के नेतृत्व में जामताड़ा कॉलेज और जामताड़ा रेलवे स्टेशन के आसपास की दुकानों में यह जांच की गई। 

अभियान में जामताड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर एम. बी. बारा और एस. के. रजक भी शामिल थे।अभियान के दौरान टीम ने कोटपा अधिनियम-2003 की धारा 6ए और 6बी के अनुपालन की जांच की। कुल 12 दुकानों की जांच की गई, जिसमें 5 दुकानदार अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर सभी 5 दुकानदारों से अर्थदंड के रूप में कुल 2100 रुपये की वसूली की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि कई दुकानों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन वाले पोस्टर चिपकाए गए थे। टीम ने 2 दुकानों से ऐसे आपत्तिजनक पोस्टर हटवाए।इस दौरान जिला सलाहकार डॉ. सिन्हा ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सिगरेट के विज्ञापन का पोस्टर लगाना कोटपा-2003 की धारा 5 के तहत दंडनीय अपराध है। 

दोबारा ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि स्कूल, अस्पताल और किसी भी सरकारी भवन के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
Sep 11, 2026, 2:35:00 PM
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
Sep 11, 2026, 2:22:00 PM
 चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
Sep 11, 2026, 2:07:00 PM
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
Sep 11, 2026, 1:32:00 PM
 तंबाकू उत्पादों के खिलाफ चला सघन छापेमारी अभियान, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना
तंबाकू उत्पादों के खिलाफ चला सघन छापेमारी अभियान, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Sep 11, 2026, 1:19:00 PM
बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित, 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनी
बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित, 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनी
Sep 11, 2026, 1:03:00 PM
कूलिंग पौंड में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
कूलिंग पौंड में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sep 11, 2026, 12:49:00 PM
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आज, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आज, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन
Sep 11, 2026, 12:28:00 PM
बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Sep 11, 2026, 12:13:00 PM
मतदाता सूची में बड़ा खेल, एक ही मकान में 54 वोटर, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की निष्पक्ष जांच की मांग
मतदाता सूची में बड़ा खेल, एक ही मकान में 54 वोटर, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की निष्पक्ष जांच की मांग
Sep 11, 2026, 11:57:00 AM