बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
देशभर के बैंक कर्मचारी आज, 11 सितंबर को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले आयोजित इस हड़ताल में करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

बोकारो में भी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर साफ देखने को मिल रहा है। कई बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ है, जिससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैंक कर्मचारी संघ के डीजीएस राघव कुमार सिंह ने बताया कि इस हड़ताल के पीछे कई प्रमुख मांगें हैं। इनमें बैंकों में एलआईसी और जीआईसी की तर्ज पर पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, वर्ष 2010 के बाद बैंकिंग सेवा में शामिल कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, बैंकों में कर्मचारियों की कमी को दूर करने और नई इंसेंटिव स्कीम में बदलाव करने की मांग शामिल है।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इंसेंटिव स्कीम को अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। वहीं, बैंक कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पर जाने का फैसला लिया जा सकता है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट