मतदाता सूची में बड़ा खेल, एक ही मकान में 54 वोटर, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की निष्पक्ष जांच की मांग

जामताड़ा जिला भाजपा की ओर से गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मतदाता सूची को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए गए। जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में हुई वार्ता में नेताओं ने 5 अगस्त को प्रशासन द्वारा जारी मतदाता प्रारूप सूची में भारी अनियमितता का दावा।

मतदाता सूची में बड़ा खेल, एक ही मकान में 54 वोटर, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की निष्पक्ष जांच की मांग

जामताड़ा जिला भाजपा की ओर से गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मतदाता सूची को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए गए। जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में हुई इस वार्ता में नेताओं ने 5 अगस्त को प्रशासन द्वारा जारी मतदाता प्रारूप सूची में भारी अनियमितता का दावा किया। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सुमित शरण, जिला महामंत्री कमलेश मंडल और बीएलई-1 हरिमोहन मिश्रा ने मतदाता सूची के दस्तावेज मीडिया के सामने रखे।

एक मकान, 54 मतदाता और तीन समुदाय

भाजपा नेताओं का आरोप है कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में मकान संख्या 1 में कुल 54 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।  जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि एक ही मकान नंबर में मुस्लिम, हिंदू और आदिवासी तीनों समुदायों के मतदाता दर्ज हैं। अगर लोग भाईचारे से एक साथ रह रहे हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन यह किस तरह का मकान आवंटन और पंजीकरण है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिले में ऐसे कई अन्य मकान भी हैं जहां इसी तरह की गड़बड़ी है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 'मकान संख्या शून्य' पर सैकड़ों मतदाताओं के नाम दर्ज होने पर भी सवाल उठाए गए।

42 हजार वोट काटने का आरोप

बीएलई-1 हरिमोहन मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सोची समझी साजिश के तहत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 42 हजार वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक जो वर्तमान सरकार में मंत्री भी हैं, उनके इशारे पर करीब 14 हजार आदिवासी मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जबकि एक विशेष समुदाय के नाम गलत तरीके से जोड़े जा रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी ने भी उठाए थे सवाल

भाजपा नेताओं ने याद दिलाया कि हाल के जामताड़ा दौरे के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर चिंता जताई थी।

अंत में भाजपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मांग की है कि मकान संख्या 1 सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की तत्काल और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में जो भी त्रुटि मिले उसे दूर कर सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जाए।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
Sep 11, 2026, 2:35:00 PM
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
Sep 11, 2026, 2:22:00 PM
 चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
Sep 11, 2026, 2:07:00 PM
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
Sep 11, 2026, 1:32:00 PM
 तंबाकू उत्पादों के खिलाफ चला सघन छापेमारी अभियान, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना
तंबाकू उत्पादों के खिलाफ चला सघन छापेमारी अभियान, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Sep 11, 2026, 1:19:00 PM
बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित, 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनी
बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित, 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनी
Sep 11, 2026, 1:03:00 PM
कूलिंग पौंड में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
कूलिंग पौंड में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sep 11, 2026, 12:49:00 PM
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आज, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आज, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन
Sep 11, 2026, 12:28:00 PM
बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Sep 11, 2026, 12:13:00 PM
मतदाता सूची में बड़ा खेल, एक ही मकान में 54 वोटर, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की निष्पक्ष जांच की मांग
मतदाता सूची में बड़ा खेल, एक ही मकान में 54 वोटर, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की निष्पक्ष जांच की मांग
Sep 11, 2026, 11:57:00 AM