राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आज, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन

सहरसा से बड़ी खबर है। बैंक कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी।

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आज, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन

सहरसा से बड़ी खबर है। बैंक कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का निर्णय लिया गया है। 

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में तत्काल पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना, सरकारी बैंकों को कमजोर करने से जुड़ी नीतियों को वापस लेना, पीएलआई योजना को वापस लेना तथा विभिन्न लंबित समस्याओं का समाधान करना शामिल है। 

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस आंदोलन में बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के कई प्रमुख यूनियन शामिल हैं। बैंक यूनियनों ने सभी कर्मियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?

Sep 11, 2026, 2:35:00 PM
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...

Sep 11, 2026, 2:22:00 PM
 चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद

Sep 11, 2026, 2:07:00 PM
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी

Sep 11, 2026, 1:32:00 PM
 तंबाकू उत्पादों के खिलाफ चला सघन छापेमारी अभियान, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना

Sep 11, 2026, 1:19:00 PM
बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित, 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल की चेतावनी

Sep 11, 2026, 1:03:00 PM
कूलिंग पौंड में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sep 11, 2026, 12:49:00 PM
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आज, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आज, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय आंदोलन
Sep 11, 2026, 12:28:00 PM
बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Sep 11, 2026, 12:13:00 PM
मतदाता सूची में बड़ा खेल, एक ही मकान में 54 वोटर, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की निष्पक्ष जांच की मांग

Sep 11, 2026, 11:57:00 AM