एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर गुरुवार को जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एमएमडीआर (खान एवं खनिज विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जामताड़ा: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर गुरुवार को जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एमएमडीआर (खान एवं खनिज विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने की, जबकि संचालन प्रधान महासचिव अशोक चौधरी ने किया। 

इस धरने में जिला प्रभारी भूतनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी यादव सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह संशोधन विधेयक झारखंड के हित में नहीं है। झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है और यहां की अर्थव्यवस्था, रोजगार और आदिवासियों-मूलवासियों की आजीविका जल, जंगल, जमीन और खनिज पर ही टिकी है। इस विधेयक से राज्य के अधिकारों पर कुठाराघात होगा।

पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक चौधरी और महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना कुमारी यादव ने भी कहा कि यह विधेयक संघीय ढांचे के खिलाफ है और इसे अविलंब वापस लिया जाना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के बाद राजद के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा और विधेयक को वापस लेने की मांग की।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
Sep 25, 2026, 9:10:00 AM
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू
Sep 25, 2026, 8:55:00 AM
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:48:00 AM
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Sep 25, 2026, 8:42:00 AM
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:37:00 AM
छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
Sep 25, 2026, 8:30:00 AM
स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम
स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम
Sep 25, 2026, 8:21:00 AM
जहानाबाद सदर अस्पताल का SNCU बना टापू, परिजन की तिरपाल के सहारे कट रही रात
जहानाबाद सदर अस्पताल का SNCU बना टापू, परिजन की तिरपाल के सहारे कट रही रात
Sep 25, 2026, 8:01:00 AM
शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन
शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन
Sep 25, 2026, 7:47:00 AM
शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
Sep 24, 2026, 7:19:00 PM