शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में दुर्गा पूजा समन्वय समिति का गठन किया गया।

शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन

जहानाबाद: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में दुर्गा पूजा समन्वय समिति का गठन किया गया। समिति की बैठक सुरेश कुशवाहा की देखरेख में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।

बैठक में विजय कुमार सत्कार को समिति का अध्यक्ष, रिजु साव को सचिव तथा रामजी गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सुनील कुमार, शशांक, धीरज कुमार, मोनू कुमार एवं सुभाष साहनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वीरभद्र उर्फ गप्पू सिन्हा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा कई अन्य सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया।

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा पंडालों में आवश्यक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। जुलूस और प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग करने पर भी विशेष जोर दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। समिति का प्रयास रहेगा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सभी पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

समिति के सदस्यों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही। साथ ही सभी पूजा समितियों से समय पर तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए दुर्गा पूजा को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जहानाबाद से बरुन की रिपोर्ट

Trending News

AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
Sep 25, 2026, 9:10:00 AM
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू
Sep 25, 2026, 8:55:00 AM
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:48:00 AM
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Sep 25, 2026, 8:42:00 AM
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:37:00 AM
छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
Sep 25, 2026, 8:30:00 AM
स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम
स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम
Sep 25, 2026, 8:21:00 AM
जहानाबाद सदर अस्पताल का SNCU बना टापू, परिजन की तिरपाल के सहारे कट रही रात
जहानाबाद सदर अस्पताल का SNCU बना टापू, परिजन की तिरपाल के सहारे कट रही रात
Sep 25, 2026, 8:01:00 AM
शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन
शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन
Sep 25, 2026, 7:47:00 AM
शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
Sep 24, 2026, 7:19:00 PM