छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र एवं चाइल्ड हेल्प लाइन (1098) की संयुक्त टीम नें ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत् एक सराहनीय कार्य किया है।

छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

समस्तीपुर: समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र एवं चाइल्ड हेल्प लाइन (1098) की संयुक्त टीम नें ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत् एक सराहनीय कार्य किया है। मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर, 2026 को रेल मदद के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई थी कि गाड़ी संख्या 94804 के कोच संख्या सी-8 में एक नाबालिग बच्चा अकेला एवं भटका हुआ सफर कर रहा है। 

सूचना मिलते ही आरपीएफ के ऑन ड्यूटी हेड कांस्टेबल मनोज कुमार साह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को ट्रेन से उतार कर सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट, समस्तीपुर पर रखा। आरपीएफ पोस्ट पर पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना घर छपरा जिला बताया। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट कमांडर द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन, समस्तीपुर को सूचना दी गई।

सूचना के आलोक में शुक्रवार 24 सितंबर, 2026 को चाइल्ड हेल्प लाइन की काउंसलर संगीता कुमारी एवं जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर के रेस्क्यू प्रभारी शोभानंद सिंह आरपीएफ पोस्ट, समस्तीपुर पहुंचे। सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए बच्चे को विधिवत सुपुर्दगी लेकर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र द्वारा बच्चे का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर बाल कल्याण समिति, समस्तीपुर को सुपुर्द किया। 

इस संबंध में जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के रेस्क्यू प्रभारी शोभानंद सिंह ने बताया कि नाबालिग बालक को फिलहाल चाइल्ड हेल्प लाइन में सुरक्षित आवासित किया गया है। किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार बाल कल्याण समिति, समस्तीपुर के आदेशानुसार हीं बच्चे का पुनर्वास एवं परिवार को सुपुर्दगी की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
Sep 25, 2026, 9:10:00 AM
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू
Sep 25, 2026, 8:55:00 AM
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:48:00 AM
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Sep 25, 2026, 8:42:00 AM
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:37:00 AM
छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
Sep 25, 2026, 8:30:00 AM
स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम
स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम
Sep 25, 2026, 8:21:00 AM
जहानाबाद सदर अस्पताल का SNCU बना टापू, परिजन की तिरपाल के सहारे कट रही रात
जहानाबाद सदर अस्पताल का SNCU बना टापू, परिजन की तिरपाल के सहारे कट रही रात
Sep 25, 2026, 8:01:00 AM
शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन
शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन
Sep 25, 2026, 7:47:00 AM
शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
Sep 24, 2026, 7:19:00 PM