स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम

समस्तीपुर जिले से दर्दनाक खबर है। यहां एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। स्कूल परिसर में एक सूखा बरगद का पेड़ गिर गया। जिससे तीन छात्राओं की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम

समस्तीपुर: जिले से दर्दनाक खबर है। यहां एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। स्कूल परिसर में एक सूखा बरगद का पेड़ गिर गया। जिससे तीन छात्राओं की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के  विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खास टभका दक्षिण पंचायत के वार्ड 9 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 4-5 साल से सूखा खड़ा विशाल बरगद का पेड़ अचानक स्कूल पर गिर गया, जिससे तीन छात्राओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी बच्चे मध्याह्न भोजन (MDM) कर चुके थे। तीनों छात्राएं पानी पीने और शौचालय के लिए चापाकल के पास गई थीं। इसी दौरान पेड़ भरभराकर गिर गया।

मृतकों की पहचान वार्ड 13 निवासी अमरजीत ठाकुर की बेटी पायल कुमारी उर्फ अनन्या (कक्षा-5), वार्ड 10 निवासी राम कुमार महतो की बेटी सपना कुमारी (कक्षा-4) और वार्ड 10 निवासी मो. ताजिम की 8 वर्षीय बेटी गुलनाज खातून (कक्षा-2) के रूप में हुई है। पायल और सपना की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल गुलनाज ने बेगूसराय के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इधर स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि पेड़ 4-5 साल से सूखा था। इसे कटवाने के लिए कई बार कहा गया था, लेकिन आपसी विवाद के कारण नहीं कट सका। हादसे के वक्त परिसर में करीब 300 बच्चे मौजूद थे। अगर पेड़ MDM के दौरान गिरता तो हादसा और बड़ा हो सकता था। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय परिसर में अभी भी दो और सूखे पेड़ खड़े हैं, जिनसे खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर उन्हें हटाने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर रोसड़ा एसडीओ पूजा कुमारी, एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ चंद्रशेखर और थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि दो मृत छात्राओं के परिजनों को तत्काल 20-20 हजार की सहायता दी गई है, तीसरी के परिजन को भी सहायता दी जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मचा है और पूरे गांव में मातम पसरा है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
Sep 25, 2026, 9:10:00 AM
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू
Sep 25, 2026, 8:55:00 AM
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:48:00 AM
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Sep 25, 2026, 8:42:00 AM
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:37:00 AM
छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
Sep 25, 2026, 8:30:00 AM
स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम
स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम
Sep 25, 2026, 8:21:00 AM
जहानाबाद सदर अस्पताल का SNCU बना टापू, परिजन की तिरपाल के सहारे कट रही रात
जहानाबाद सदर अस्पताल का SNCU बना टापू, परिजन की तिरपाल के सहारे कट रही रात
Sep 25, 2026, 8:01:00 AM
शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन
शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन
Sep 25, 2026, 7:47:00 AM
शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक
Sep 24, 2026, 7:19:00 PM