डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल

बोकारो पुलिस के हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की है। सिटी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे दो लोग घायल अवस्था में पड़े थे, जबकि पास में उनकी बाइक भी गिरी हुई थी।

डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल

बोकारो: बोकारो पुलिस के हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की है। सिटी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे दो लोग घायल अवस्था में पड़े थे, जबकि पास में उनकी बाइक भी गिरी हुई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डीएसपी पवन कुमार की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और अंगरक्षक की मदद से दोनों घायलों को सरकारी वाहन से बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया। 

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में फिलहाल दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है और उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। घायलों की पहचान पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के सिमाबाद निवासी दिलीप दास और चास थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। 

डीएसपी ने लोगों से अपील की कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को देखकर मदद के लिए आगे आएं और जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि घायल की मदद करना समाज की भी जिम्मेदारी है।

बोकारो से चंदन की रिपोर्ट

Trending News

AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध

Sep 25, 2026, 9:10:00 AM
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू

Sep 25, 2026, 8:55:00 AM
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:48:00 AM
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sep 25, 2026, 8:42:00 AM
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Sep 25, 2026, 8:37:00 AM
छपरा से भटककर समस्तीपुर पहुंचा नाबालिग, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

Sep 25, 2026, 8:30:00 AM
स्कूल पर गिरा सूखा बरगद का पेड़, तीन छात्राओं की मौत, गांव में मातम

Sep 25, 2026, 8:21:00 AM
जहानाबाद सदर अस्पताल का SNCU बना टापू, परिजन की तिरपाल के सहारे कट रही रात

Sep 25, 2026, 8:01:00 AM
शुरु हुई दुर्गा पूजा की तैयारी, सदस्यों का हुआ चयन

Sep 25, 2026, 7:47:00 AM
शिक्षा विभाग की विशेष पहल, ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ से सम्मानित होंगे चुनिंदा अभिभावक

Sep 24, 2026, 7:19:00 PM