प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम

जामताड़ा सदर प्रखंड के दुमका रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत से मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

मृतका की पहचान चलना पंचायत के भंडारों गांव निवासी सुनीता मरांडी (20) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक 21 अगस्त को प्रसव पीड़ा के बाद सुनीता को एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां ऑपरेशन से उसने एक पुत्र को जन्म दिया। 

पति मुकेश हांसदा का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद ही सुनीता की हालत बिगड़ने लगी। 22 अगस्त को अस्पताल प्रबंधन ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे धनबाद के जेपी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इलाज के नाम पर 22 हजार रुपये लिए गए और सीजेरियन के दौरान नस कटने से स्थिति बिगड़ी। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना के बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीण एसएस अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई। बाद में सभी ने मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने और शांति व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। 

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार

Aug 26, 2026, 11:57:00 AM
 लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान

Aug 26, 2026, 11:44:00 AM
प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम
प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम
Aug 26, 2026, 11:20:00 AM
रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक वर्मा

Aug 26, 2026, 11:11:00 AM
25 मुकदमों से मचा हड़कंप! चिराग के विधायक 8 केस में नामजद, होंगे गिरफ्तार? ऑफिस से हथियार बरामद

Aug 26, 2026, 11:08:00 AM
रफ्तार का कहर: कीर्तन कर रहे 6 लोगों को कार ने रौंदा, 5 की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Aug 26, 2026, 10:49:00 AM
तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, अस्पताल में जमकर मारपीट

Aug 26, 2026, 10:39:00 AM
पाटलिपुत्र सैटेलाइट सिटी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, IIT अमहारा थाना लाए गए कई किसान

Aug 26, 2026, 10:20:00 AM
पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता

Aug 26, 2026, 9:28:00 AM
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में

Aug 26, 2026, 9:25:00 AM