डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार

सहरसा जिले के डरहार थाना क्षेत्र में डॉल्फिन से जुड़े वायरल वीडियो मामले में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से अहम कार्रवाई की है। टीम ने इस मामले के आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार

राज्य के सहरसा जिले के डरहार थाना क्षेत्र में डॉल्फिन से जुड़े वायरल वीडियो मामले में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से अहम कार्रवाई की है। टीम ने इस मामले के आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी प्रभारी एसडीपीओ ने दी। ज्ञात हो कि डॉल्फिन को मारने के संबंध में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद सनसनी फैल गयी थी।

मिली खबर के अनुसार डॉल्फिन को मारने वाले मछुआरे की पहचान सहरसा के डरहार गांव के निवासी विजेन्द्र के रूप में की गयी। डॉल्फिन को पकडने का वीडियो जारी होने के बाद हडकंप मच गया। वायरल वीडियो में यह सुना जा सकता है कि डॉल्फिन से तेल निकालेगा। इधर घटना सामने आने के बाद न विभाग, सहरसा द्वारा आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत परिवाद दर्ज किया गया था। इसके बाद डरहार थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेशी के लिए भेजा जा रहा है।

ज्ञात हो कि डॉल्फिन मुख्य रूप से समुद्रों और महासागरों में पाई जाती हैं। डॉल्फिन समुद्री स्तनधारी जीव है। ये अपनी बुद्धिमत्ता, सामाजिक व्यवहार और खेल-कूद की प्रवृत्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। इसका शरीर चिकना और धारीदार होता है। ये पानी में तेज तैरने में माहिर होती है। इसके मुंह में तेज दांत होते हैं। डॉल्फिन 9 मीटर या उससे अधिक लंबी हो सकती हैं। ये समूह में रहना पसंद करती हैं और एक-दूसरे की मदद करती हैं और खेलती हैं। डॉल्फिन संरक्षण के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इनकी कई प्रजातियां खतरे में है। जिसके मुख्य कारण जाल में फंसना, प्रदूषण (प्लास्टिक, रसायन), जहाजों से टक्कर, जलवायु परिवर्तन है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कई प्रजातियां संरक्षित हैं। गंगा डॉल्फिन जैसी प्रजातियां भारत में विशेष रूप से संरक्षित हैं।

भारत में डॉल्फिन (खासकर गंगा डॉल्फिन) को मारना पूरी तरह गैर-कानूनी और गंभीर अपराध है। डॉल्फिन वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित हैं।  गंगा डॉल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया था। डॉल्फिन संबंधी अपराध करने पर जेल और जुर्माना दोनों की सजा का प्रावधान है। डॉल्फिन से तेल निकालना, मांस खाना, या उसके शरीर के किसी हिस्से का उपयोग भी गैर-कानूनी है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट


Trending News

कानपुर में CM योगी गरजे, कहा- 'समाजवादी गरीबों का हक लूटते हैं'
कानपुर में CM योगी गरजे, कहा- 'समाजवादी गरीबों का हक लूटते हैं'
Oct 26, 2026, 1:12:00 PM
 बिकिनी में 25 साल की हसीना ने बरपाया कहर, हुस्न से मचाई 'तबाही', रेत पर बैठकर दिखाई बोल्डनेस
बिकिनी में 25 साल की हसीना ने बरपाया कहर, हुस्न से मचाई 'तबाही', रेत पर बैठकर दिखाई बोल्डनेस
Oct 26, 2026, 1:08:00 PM
ट्रेन के गेट से गिरकर युवक घायल, खतरे से बाहर
ट्रेन के गेट से गिरकर युवक घायल, खतरे से बाहर
Oct 26, 2026, 12:37:00 PM
खड़गे के बयान पर बिहार BJP का जन आक्रोश मार्च, पटना में पुतला दहन और प्रदर्शन
खड़गे के बयान पर बिहार BJP का जन आक्रोश मार्च, पटना में पुतला दहन और प्रदर्शन
Oct 26, 2026, 12:28:00 PM
 CM सम्राट चौधरी भव्य धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल, गया-बैंकॉक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिखाएंगे हरी झंडी
CM सम्राट चौधरी भव्य धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल, गया-बैंकॉक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिखाएंगे हरी झंडी
Oct 26, 2026, 11:43:00 AM
अनंत सिंह की पत्नी से अब छीना गया राज्य मंत्री का दर्जा, कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाएंगे समर्थक
अनंत सिंह की पत्नी से अब छीना गया राज्य मंत्री का दर्जा, कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाएंगे समर्थक
Oct 26, 2026, 11:24:00 AM
जान की परवाह किए बिना आग में घुसे धर्मेंद्र, बुझाई झोपड़ी की आग, टला बड़ा हादसा
जान की परवाह किए बिना आग में घुसे धर्मेंद्र, बुझाई झोपड़ी की आग, टला बड़ा हादसा
Oct 26, 2026, 10:46:00 AM
नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न, 2 आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न, 2 आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
Oct 26, 2026, 10:24:00 AM
लखनऊ पहुंचे राहुल, मानहानि के मामले में सुल्तानपुर के कोर्ट में होनी है पेशी
लखनऊ पहुंचे राहुल, मानहानि के मामले में सुल्तानपुर के कोर्ट में होनी है पेशी
Oct 26, 2026, 10:11:00 AM
निरसा के चापापुर आउटसोर्सिंग में कोयला तस्करी का खुलासा, 4 हाइवा जब्त
निरसा के चापापुर आउटसोर्सिंग में कोयला तस्करी का खुलासा, 4 हाइवा जब्त
Oct 26, 2026, 9:47:00 AM