लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान

फरक्का संधि को लेकर जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि आज प्रवचन दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के लोग बताएं कि 1996 में संधि हुआ, कौन मुख्यमंत्री था।

 लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान

फरक्का संधि को लेकर जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने   लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि आज प्रवचन दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के लोग बताएं कि 1996 में संधि हुआ, कौन मुख्यमंत्री था। बताएं कि किसकी सरकार थी। संजय झा ने कहा-1996 में 30 साल के लिए समझौता किया गया था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय किसकी सरकार थी और किस मुख्यमंत्री ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 

संजय झा ने  कहा कि हम लोग इस संधि के खिलाफ हैं।  केंद्र सरकार को कहा गया है इस संधि को आगे नहीं बढ़ाने के लिए। इस संधि से बिहार का अहित हुआ है।  उन्होंने कहा कि आज इस पर प्रवचन देने की जरूरत नहीं है।  

बिहार में छात्रों और जेन जी के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि नहीं ऐसी बात नहीं है।  उनकी समस्याएं हैं।  उन समस्याओं को सरकार सुन रही है।  सरकार सुनेगी, समय पर सब का फैसला होगा।  उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं।  लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। छात्रों की हर समस्याओं का समाधान होगा।  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के द्वारा आज महिला सशक्तिकरण को लेकर तीन बड़े तोहफे दिए जाने पर नीतीश कुमार के द्वारा जो महिलाओं के लिए किया गया उसका इतिहास लिखा जाएगा और उसी तर्ज पर सरकार चल रही है और आज सरकार बहुत बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं महिलाओं को निश्चित तौर पर बहुत बड़ी बात है।  

तेजस्वी यादव के द्वारा यह आरोप लगाया जाने पर लाठी चार्ज हो रहा है सरकार लाठी मार सरकार हो गई है। संजय झा ने कहा-समझ में नहीं आता है। छात्रों पर नहीं कुछ बोलना चाहिए तो हमें समझ में आता है।






Trending News

INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
Oct 22, 2026, 9:01:00 AM
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
Oct 22, 2026, 8:49:00 AM
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
Oct 22, 2026, 8:43:00 AM
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM