रफ्तार का कहर: कीर्तन कर रहे 6 लोगों को कार ने रौंदा, 5 की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कटैया चौक के समीप एनएच-327ई पर बजरंगबली मंदिर के पास सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे छह लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया।

रफ्तार का कहर: कीर्तन कर रहे 6 लोगों को कार ने रौंदा, 5 की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कटैया चौक के समीप एनएच-327ई पर बजरंगबली मंदिर के पास सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे छह लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब इलाज के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई है। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने एनएच-327ई को जाम कर दिया। वहीं, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दो घायलों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात बजरंगबली मंदिर के समीप सड़क किनारे करीब छह लोग बैठकर कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक फोर व्हीलर अचानक अनियंत्रित हो गई और कीर्तन कर रहे लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 50 मीटर आगे जाकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी।

हादसे में तिलो दास (65), राजो दास (50) और सुरेंद्र यादव (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में तिलो दास और राजो दास वार्ड संख्या 12, जबकि सुरेंद्र यादव वार्ड संख्या 15 के रहने वाले बताए गए हैं।

वहीं, भुवनेश्री यादव, रामचंद्र यादव और कृष्णा साह गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

पांच लोगों की मौत की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल तक चीख-पुकार का माहौल बना हुआ है। अस्पताल में दो घायलों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

हादसे की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय वाहन की रफ्तार कितनी थी और चालक से किस स्तर पर चूक हुई।

इधर, सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है। प्रशासन की ओर से घटना के बाद राहत एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
Aug 26, 2026, 11:44:00 AM
प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम
प्रसूता की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में हंगामा, दुमका रोड जाम
Aug 26, 2026, 11:20:00 AM
रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक वर्मा
रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक वर्मा
Aug 26, 2026, 11:11:00 AM
25 मुकदमों से मचा हड़कंप! चिराग के विधायक 8 केस में नामजद, होंगे गिरफ्तार? ऑफिस से हथियार बरामद
25 मुकदमों से मचा हड़कंप! चिराग के विधायक 8 केस में नामजद, होंगे गिरफ्तार? ऑफिस से हथियार बरामद
Aug 26, 2026, 11:08:00 AM
रफ्तार का कहर: कीर्तन कर रहे 6 लोगों को कार ने रौंदा, 5 की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
रफ्तार का कहर: कीर्तन कर रहे 6 लोगों को कार ने रौंदा, 5 की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
Aug 26, 2026, 10:49:00 AM
तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, अस्पताल में जमकर मारपीट
तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, अस्पताल में जमकर मारपीट
Aug 26, 2026, 10:39:00 AM
पाटलिपुत्र सैटेलाइट सिटी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, IIT अमहारा थाना लाए गए कई किसान
पाटलिपुत्र सैटेलाइट सिटी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, IIT अमहारा थाना लाए गए कई किसान
Aug 26, 2026, 10:20:00 AM
पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता
पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता
Aug 26, 2026, 9:28:00 AM
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में
Aug 26, 2026, 9:25:00 AM
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
Aug 26, 2026, 6:27:00 AM