तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, अस्पताल में जमकर मारपीट
औरंगाबाद। शहर के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के समीप मंगलवार को प्रेम प्रसंग में शादी करने के मामले को लेकर प्रेमी के परिजनों द्वारा प्रेमिका और उसके साथ आए परिजनों के साथ जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

औरंगाबाद। शहर के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के समीप मंगलवार को प्रेम प्रसंग में शादी करने के मामले को लेकर प्रेमी के परिजनों द्वारा प्रेमिका और उसके साथ आए परिजनों के साथ जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले को लेकर नगर थाने को सूचना दी गई और नगर थाने के साथ साथ सदर अस्पताल पहुंची डॉयल 112 की टीम ने सभी को पकड़कर थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाजिदपुर से जुड़ा है। परिजनों के अनुसार बाजीपुर निवासी एक व्यक्ति जो पहले से तीन बच्चों का पिता है, अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला जिसके पांच बच्चे हैं के साथ शादी करने की तैयारी में है।
शादी की जानकारी मिलते ही युवक के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई से घायल हुए युवक ने कोर्ट से कागज बनवाकर अपना इलाज कराने सदर अस्पताल आया। इसकी भनक युवक के परिजनों लगी और वे लाठी डंडे के साथ सदर अस्पताल पहुंच गए और प्रेमिका के साथ आए लोगों को जमकर पीट दिया।
परिजन का आरोप है कि वह व्यक्ति अपनी कमाई से खरीदा हुआ सोना-चांदी, मंगलसूत्र और चैन आदि, जो अपनी भतीजी के लिए बनवाया गया था, दूसरी महिला को दे दिया है और उसे बहला-फुसलाकर शादी करने जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए एक महिला परिजन ने बताया कि युवक अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को छोड़कर कोर्ट में कागजात बनवाने के बाद सदर अस्पताल पहुंचा था। इसकी सूचना उनके पिता को मिली, जो शहर में एक गैस एजेंसी में गाड़ी चलाते हैं, जिसके बाद परिजन कोर्ट पहुंचे और हंगामा हुआ।
फिलहाल इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया के दोनों पक्षों को समझा बुझाकर भेज दिया गया है।
औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट











