पुलिस को बड़ी कामयाबी, फर्जी ऐप भेजकर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने दो जगहों पर छापेमारी कर 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

साइबर अपराध के डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० अनिल अभिषेक, पु०नि० अमित कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल महतो, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा के साथ एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरबा गांव में बबलू अंसारी के घर पर छापा मारकर 1 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। 

वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़ आमबगान के निकट छापेमारी में 2 साइबर अपराधी पकड़े गए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बबलू अंसारी (22), पप्पू मंडल (25), प्रकाश कुमार मंडल (28) के  रूप में हुई है।इनके खिलाफ साइबर अपराध थाना कांड संख्या 71/26 और 72/26, दिनांक 04.11.2026 के तहत बीएनएस 2023 और आईटी एक्ट व टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इन आरोपियों के पास से  नगद राशि - 8,13,000 रुपये, 8 मोबाइल तथा 6 सिम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये अपराधी लोगों को कॉल करके क्रेडिट कार्ड से संबंधित समस्या का निपटारा करने के बहाने उनके मोबाइल पर रम्मी ऐप का फर्जी एपीके फाइल भेजते थे। एपीके फाइल इंस्टॉल कराते ही उनकी सारी जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करते थे।

दूसरे तरीके में फोन पे में 1,999 रुपये का कैशबैक का मैसेज भेजकर ग्राहक को एक्सेप्ट करने के लिए कहते थे। जैसे ही ग्राहक एक्सेप्ट करता था, तो ये लोगों के फर्जी ऐप में पैसा आ जाता था।

प्राथमिकी अभियुक्त पप्पू मंडल जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 33/25 में आरोप पत्रित है। वहीं प्रकाश कुमार मंडल जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 09/25 में आरोप पत्रित है। इनका कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्य बताया गया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातों की जानकारी दिया तथा कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार
81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार
Nov 05, 2026, 4:10:00 PM
दीपावली और कालीपूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा
दीपावली और कालीपूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा
Nov 05, 2026, 4:06:00 PM
विजयीपुर की लाइफलाइन माड़र पुल बदहाली का शिकार, दे रहा है बड़े हादसे को न्योता!
विजयीपुर की लाइफलाइन माड़र पुल बदहाली का शिकार, दे रहा है बड़े हादसे को न्योता!
Nov 05, 2026, 3:58:00 PM
केंद्र सरकार ने SC को दिया भरोसा, UGC के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा
केंद्र सरकार ने SC को दिया भरोसा, UGC के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा
Nov 05, 2026, 3:53:00 PM
बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य, बैंक खाता भी.. शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य, बैंक खाता भी.. शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश
Nov 05, 2026, 3:39:00 PM
करनाल में राहुल को शाह ने दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो संसद में आकर करें चर्चा'
करनाल में राहुल को शाह ने दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो संसद में आकर करें चर्चा'
Nov 05, 2026, 3:36:00 PM
'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा से भाजपा ने खोला  विपक्ष के खिलाफ मोर्चा
'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा से भाजपा ने खोला विपक्ष के खिलाफ मोर्चा
Nov 05, 2026, 3:24:00 PM
CM सम्राट ने कहा- VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास व ग्रामीण रोजगार के लिए 22 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को करें शामिल
CM सम्राट ने कहा- VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास व ग्रामीण रोजगार के लिए 22 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को करें शामिल
Nov 05, 2026, 3:17:00 PM
पुलिस को बड़ी कामयाबी, फर्जी ऐप भेजकर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस को बड़ी कामयाबी, फर्जी ऐप भेजकर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Nov 05, 2026, 3:13:00 PM
EC ने घोषित किया SIR का पूरा टाइमलाइन, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को होगी जारी
EC ने घोषित किया SIR का पूरा टाइमलाइन, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को होगी जारी
Nov 05, 2026, 3:07:00 PM