CM सम्राट ने कहा- VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास व ग्रामीण रोजगार के लिए 22 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को करें शामिल

CM सम्राट ने कहा- VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास व ग्रामीण रोजगार के लिए 22 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को करें शामिल

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में विकसित भारत राजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों में आधारभूत संरचनाओं के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास ने VB-G RAM G की विशेषताएं, कार्य योजना और क्रियान्वयन को लेकर विस्तृतत जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ गांवों का समग्र एवं संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ गांवों का समग्र एवं संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। VB-G RAM G मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी है। केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में वित्त पोषण की व्यवस्था होगी। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर, अर्थात् 15 दिनों में मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास एवं ग्रामीण रोजगार के लिए 22,000 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं को शामिल करें। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही अतिरिक्त दो लाख रुपए आंगनबाड़ी केन्द्रों के साज-सज्जा, पठन-पाठन सामग्री, फर्नीचर आदि पर खर्च किए जाएंगे। 

VB-G RAM G मिशन के तहत अभी तक 1.5 लाख योजनाएं ली गई हैं, इनकी संख्या बढ़ाकर 3 लाख करें - मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि VB-G RAM G मिशन के तहत अभी तक 1.5 लाख योजनाएं ली गई हैं, इनकी संख्या बढ़ाकर तीन लाख करें। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी गांवों में मुलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय करें, जिलाधिकारी इसकी सतत् निगरानी करें। आंगनबाड़ी, स्कूल, हेल्थ केयर सेंटर, ग्रामीण हाट, वृक्षारोपण कार्य, जल संरक्षण, विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान का निर्माण सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं को पूर्ण करने के लिए तेजी से काम करें।

मुख्यमंत्री ने कहा- मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को विकसित करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को विकसित करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। इसके तहत जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्द्धन तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित चार प्रमुख श्रेणियों में कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने योजनाओं के चरणबद्ध क्रियान्वयन के साथ कार्यों की निगरानी में तकनीक के अधिकाधिक उपयोग व पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सामाजिक अंकेक्षण की प्रभावी व्यवस्था और जनशिकायतों के त्वरित निवारण पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं विकास को विशेष प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जिन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं की आवश्यकता है, वहां अतिरिक्त क्लासरूम के निर्माण का लक्ष्य पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण हाट के निर्माण हेतु भी लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में जल संरक्षण को लेकर कहा कि नहरों, जलाशयों एवं अन्य जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार आवश्यक है

मुख्यमंत्री ने राज्य में जल संरक्षण को लेकर कहा कि नहरों, जलाशयों एवं अन्य जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार आवश्यक है। इन संरचनाओं की मरम्मती एवं पुनर्स्थापन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को इन कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो सके। उन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को जल संरक्षण एवं वनीकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री ने भू-जल स्तर को बनाए रखने व भविष्य की जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए

मुख्यमंत्री ने भू-जल स्तर को बनाए रखने व भविष्य की जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वृक्षारोपण एवं जल संचयन के कार्यों को समन्वित रूप से आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि VB-G RAM G मिशन के सभी प्रावधानों एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्द्धन और आधारभूत संरचनाओं के विकास के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें, ताकि ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो और विकसित बिहार के संकल्प को मजबूती मिले।

CM सम्राट के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पथ निर्माण विभाग की विशेष सचिव शैलजा शर्मा, VB-G RAM G के आयुक्त अंजनी कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Trending News

करनाल में राहुल को शाह ने दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो संसद में आकर करें चर्चा'
करनाल में राहुल को शाह ने दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो संसद में आकर करें चर्चा'
Nov 05, 2026, 3:36:00 PM
'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा से भाजपा ने खोला  विपक्ष के खिलाफ मोर्चा
'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा से भाजपा ने खोला विपक्ष के खिलाफ मोर्चा
Nov 05, 2026, 3:24:00 PM
CM सम्राट ने कहा- VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास व ग्रामीण रोजगार के लिए 22 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को करें शामिल
CM सम्राट ने कहा- VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास व ग्रामीण रोजगार के लिए 22 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को करें शामिल
Nov 05, 2026, 3:17:00 PM
पुलिस को बड़ी कामयाबी, फर्जी ऐप भेजकर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस को बड़ी कामयाबी, फर्जी ऐप भेजकर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Nov 05, 2026, 3:13:00 PM
EC ने घोषित किया SIR का पूरा टाइमलाइन, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को होगी जारी
EC ने घोषित किया SIR का पूरा टाइमलाइन, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को होगी जारी
Nov 05, 2026, 3:07:00 PM
धनतेरस को लेकर बाजारों बढ़ी रौनक, खरीदारों में उत्साह और चहल-पहल का माहौल
धनतेरस को लेकर बाजारों बढ़ी रौनक, खरीदारों में उत्साह और चहल-पहल का माहौल
Nov 05, 2026, 2:52:00 PM
CM हेमंत सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, हुई अहम चर्चा
CM हेमंत सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, हुई अहम चर्चा
Nov 05, 2026, 2:47:00 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Nov 05, 2026, 2:15:00 PM
नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के 6 खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ
नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के 6 खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ
Nov 05, 2026, 1:57:00 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Nov 05, 2026, 1:56:00 PM