दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार को निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक घायल हालत में शख्स निकाला गया है।

दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार को निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक घायल हालत में शख्स निकाला गया है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। 

बचाव कार्य में लगे अधिकारियों के अनुसार, चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास 'गली सितारा' में इमारत गिरने की सूचना सुबह 9:50 बजे मिली। इसके तुरंत बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया, "मुझे सुबह करीब 9:30 बजे पता चला कि हमारे घर के बगल वाली इमारत गिर गई है। मेरे परिवार वालों ने मुझे फोन किया, इसलिए मैं अपना काम छोड़कर यहां आ गया, ताकि देख सकूं कि क्या हुआ है। मलबे के नीचे कई लोग दबे हुए थे। वहां तीन मजदूर काम कर रहे थे और वे भी मलबे में फंस गए। नई इमारत का निर्माण कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ था।"

स्थानीय महिला ने बताया, "बहुत तेज और जोरदार धमाके जैसी आवाज आई। हम डर गए और तुरंत घर के सभी लोगों से बाहर आने को कहा। जब हम बाहर निकले तो हमने पुलिसकर्मियों को देखा और चारों तरफ काफी मलबा बिखरा हुआ था। पूरी सड़क बंद थी।"

पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने हादसे को लेकर सरकार और नगर निगम को घेरा है। सौरभ ने एक्स पर पोस्ट किया, "चावड़ी बाजार-चांदनी चौक में एक और 3 मंजिला इमारत ढह गई। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रेखा गुप्ता की सरकार और एमसीडी ने दिल्ली की सभी इमारतों का कई बार सेफ्टी ऑडिट कराया, फिर भी इमारतें ढह रही हैं। क्यों?"

उन्होंने कहा, "बार-बार सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय कई विभागों ने बार-बार रिश्वत ली। यही वजह है कि हर महीने इमारतें ढह रही हैं। पहले सिर्फ दिल्ली पुलिस और एमसीडी रिश्वत लेते थे, लेकिन रेखा गुप्ता की सरकार आने के बाद फायर डिपार्टमेंट और एसडीएम (जो उनके अधीन रेवेन्यू डिपार्टमेंट में आते हैं) ने भी इमारतों से रिश्वत लेना शुरू कर दिया।"

आप नेता ने कहा, "जो लोग रिश्वत देने से मना करते हैं, एमसीडी उनकी इमारतों को सील कर देती है। इससे पता चलता है कि नियमों को अपनी मर्जी से लागू किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि जीके 2 मार्केट में एक ही वार्ड के दो जिम सील कर दिए गए, जबकि उसी साउथ जोन में बाकी जिम और कमर्शियल इमारतें अभी खुली हुई हैं।"

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

CM सम्राट ने कहा- VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास व ग्रामीण रोजगार के लिए 22 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को करें शामिल
CM सम्राट ने कहा- VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास व ग्रामीण रोजगार के लिए 22 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को करें शामिल
Nov 05, 2026, 3:17:00 PM
पुलिस को बड़ी कामयाबी, फर्जी ऐप भेजकर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस को बड़ी कामयाबी, फर्जी ऐप भेजकर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Nov 05, 2026, 3:13:00 PM
EC ने घोषित किया SIR का पूरा टाइमलाइन, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को होगी जारी
EC ने घोषित किया SIR का पूरा टाइमलाइन, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को होगी जारी
Nov 05, 2026, 3:07:00 PM
धनतेरस को लेकर बाजारों बढ़ी रौनक, खरीदारों में उत्साह और चहल-पहल का माहौल
धनतेरस को लेकर बाजारों बढ़ी रौनक, खरीदारों में उत्साह और चहल-पहल का माहौल
Nov 05, 2026, 2:52:00 PM
CM हेमंत सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, हुई अहम चर्चा
CM हेमंत सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, हुई अहम चर्चा
Nov 05, 2026, 2:47:00 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Nov 05, 2026, 2:15:00 PM
नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के 6 खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ
नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के 6 खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ
Nov 05, 2026, 1:57:00 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Nov 05, 2026, 1:56:00 PM
मंत्री दिलीप जायसवाल का सख्त संदेश, कहा- बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
मंत्री दिलीप जायसवाल का सख्त संदेश, कहा- बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
Nov 05, 2026, 1:48:00 PM
iPhone 18 के फीचर्स ने उड़ाए होश, कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक, सब दमदार, इस दिन आ रहा...
iPhone 18 के फीचर्स ने उड़ाए होश, कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक, सब दमदार, इस दिन आ रहा...
Nov 05, 2026, 1:47:00 PM