भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। चार महीने में 1,20,000 रुपए मिलते हैं, तो 10 हजार रुपए देने में क्या परेशानी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पलामू : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि वादी अपनी ड्यूटी के लिए कमान कटवाने के एवज में जब जेएचजी कार्यालय गए थे, तो साहब ने उन्हें मुंशी से मिलने को कहा था। मुंशी सकेंद्र और तुलसी ने ड्यूटी कमान देने के एवज में साहब के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जब वादी ने दोबारा साहब से मुलाकात की, तो उन्होंने कहा कि चार महीने में 1,20,000 रुपए मिलते हैं, तो 10 हजार रुपए देने में क्या परेशानी है।

मुंशी के खिलाफ ACB थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई

इस अवैध मांग से परेशान होकर वादी ने रिश्वत न देने का फैसला किया और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू के पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपा। एसीबी द्वारा मामले का सत्यापन कराए जाने पर मुंशी सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह सत्य पाई गई। इसके बाद एसीबी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी क्रम में आज एसीबी पलामू के धावा दल ने दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में आरोपी मुंशी सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर को वादी से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Trending News

EC ने घोषित किया SIR का पूरा टाइमलाइन, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को होगी जारी
EC ने घोषित किया SIR का पूरा टाइमलाइन, फाइनल वोटर लिस्ट 21 जनवरी 2027 को होगी जारी
Nov 05, 2026, 3:07:00 PM
धनतेरस को लेकर बाजारों बढ़ी रौनक, खरीदारों में उत्साह और चहल-पहल का माहौल
धनतेरस को लेकर बाजारों बढ़ी रौनक, खरीदारों में उत्साह और चहल-पहल का माहौल
Nov 05, 2026, 2:52:00 PM
CM हेमंत सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, हुई अहम चर्चा
CM हेमंत सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, हुई अहम चर्चा
Nov 05, 2026, 2:47:00 PM
CM सम्राट ने कहा- VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास व ग्रामीण रोजगार के लिए 22 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को करें शामिल
CM सम्राट ने कहा- VB-G RAM G मिशन के तहत गांवों के समग्र विकास व ग्रामीण रोजगार के लिए 22 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं को करें शामिल
Nov 05, 2026, 2:36:00 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Nov 05, 2026, 2:15:00 PM
नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के 6 खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ
नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के 6 खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ
Nov 05, 2026, 1:57:00 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Nov 05, 2026, 1:56:00 PM
मंत्री दिलीप जायसवाल का सख्त संदेश, कहा- बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
मंत्री दिलीप जायसवाल का सख्त संदेश, कहा- बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
Nov 05, 2026, 1:48:00 PM
iPhone 18 के फीचर्स ने उड़ाए होश, कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक, सब दमदार, इस दिन आ रहा...
iPhone 18 के फीचर्स ने उड़ाए होश, कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक, सब दमदार, इस दिन आ रहा...
Nov 05, 2026, 1:47:00 PM
अब शिक्षक और कर्मचारी रील बनाकर Social Media पर नहीं कर सकेंगे अपलोड
अब शिक्षक और कर्मचारी रील बनाकर Social Media पर नहीं कर सकेंगे अपलोड
Nov 05, 2026, 1:31:00 PM