अब शिक्षक और कर्मचारी रील बनाकर Social Media पर नहीं कर सकेंगे अपलोड

बिहार के सरकारी विद्यालयों में अब शिक्षक और कर्मचारी रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड नहीं कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इसे सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विरुद्ध माना है।

अब शिक्षक और कर्मचारी रील बनाकर Social Media पर नहीं कर सकेंगे अपलोड

पटना : बिहार के सरकारी विद्यालयों में अब शिक्षक और कर्मचारी रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों के परिसरों में शिक्षकों और अन्य कर्मियों द्वारा रील बनाने, वीडियो शूट करने और बिना अनुमति इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। विभाग ने इसे सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विरुद्ध माना है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार पांडेय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। आदेश का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशकों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दी गई है।

बच्चों की निजता और जीवन के अधिकार का उल्लंघन

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पढ़ाई के दौरान बच्चों के साथ रील बनाना और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है। इससे बच्चों की निजता और जीवन के अधिकार का उल्लंघन होता है। शिक्षकों, खासकर महिला शिक्षकों द्वारा पढ़ाते समय रील बनाना न्यायोचित नहीं है। इससे सरकारी कार्य प्रभावित होता है। साथ ही, विद्यालय परिसर में सरकारी कर्मियों की ओर से इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने की कोशिश पर भी आपत्ति जतायी गई है।

Social Media अभियान चलाना प्रतिबंधित

शिक्षा विभाग ने बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1976 और बिहार सरकारी सेवक आचरण (संशोधन) नियमावली-2026 का भी उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार, राजनीतिक, धार्मिक, जाति या उपजाति आधारित प्रचार के लिए सोशल मीडिया अभियान चलाना प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त और 26 जनवरी के कार्यक्रमों के लिए भी अनुमति जरूरी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कर्मी नियंत्रक पदाधिकारी की लिखित पूर्व अनुमति से ही इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल कर सकेंगे। 15 अगस्त, 26 जनवरी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पौधरोपण, रक्तदान, अंगदान और स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक कार्यों की रील या रिकार्ड भी अनुमति मिलने के बाद ही बनाया और प्रसारित किया जा सकेगा। गणमान्य व्यक्तियों के औचक निरीक्षण से संबंधित कार्यक्रमों का वीडियो बनाने के लिए भी पूर्व अनुमति जरूरी होगी।

पढ़ाई के दौरान बाहरी लोगों की एंट्री पर भी रोक

आदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के दौरान बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर भी रोक लगायी गई है। शिक्षकों को राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के विपरीत कोई भी सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने को कहा गया है। इसके अलावा अश्लील, आपत्तिजनक, अपमानजनक, धमकी भरी और बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करने वाली सामग्री पोस्ट करने या रील बनाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।

Trending News

दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Nov 05, 2026, 2:15:00 PM
नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के 6 खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ
नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के 6 खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ
Nov 05, 2026, 1:57:00 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Nov 05, 2026, 1:56:00 PM
मंत्री दिलीप जायसवाल का सख्त संदेश, कहा- बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
मंत्री दिलीप जायसवाल का सख्त संदेश, कहा- बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
Nov 05, 2026, 1:48:00 PM
iPhone 18 के फीचर्स ने उड़ाए होश, कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक, सब दमदार, इस दिन आ रहा...
iPhone 18 के फीचर्स ने उड़ाए होश, कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक, सब दमदार, इस दिन आ रहा...
Nov 05, 2026, 1:47:00 PM
अब शिक्षक और कर्मचारी रील बनाकर Social Media पर नहीं कर सकेंगे अपलोड
अब शिक्षक और कर्मचारी रील बनाकर Social Media पर नहीं कर सकेंगे अपलोड
Nov 05, 2026, 1:31:00 PM
युवती की मौत मामले में पिता और सौतेली मां गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
युवती की मौत मामले में पिता और सौतेली मां गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Nov 05, 2026, 1:17:00 PM
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र
Nov 05, 2026, 1:10:00 PM
धनतेरस से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
धनतेरस से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
Nov 05, 2026, 12:40:00 PM
श्याम रजक का राहुल गांधी पर तंज, कहा- विदेश में रहकर PM बनने का सपना देख रहे हैं कांग्रेस नेता
श्याम रजक का राहुल गांधी पर तंज, कहा- विदेश में रहकर PM बनने का सपना देख रहे हैं कांग्रेस नेता
Nov 05, 2026, 12:27:00 PM