BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आए नितिन नवीन ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र

गोरखपुर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आए नितिन नवीन ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। पूरे विश्व में प्रसिद्ध नाथ पंथ की इस पीठ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावपूर्ण स्वागत किया।  

गोरखनाथ मंदिर आगमन पर नितिन नवीन शिवावतार गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धावनत होकर दर्शन-पूजन किया

गोरखनाथ मंदिर आगमन पर नितिन नवीन शिवावतार गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धावनत होकर दर्शन-पूजन किया। उनके साथ गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। दर्शन-पूजन के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर और नाथ पंथ से जुड़ी जानकारियां राष्ट्रीय अध्यक्ष को दीं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र, प्रसाद और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा भेंटकर अभिनंदन किया। गोरखनाथ मंदिर में प्रसाद और जलपान ग्रहण करने के बाद नितिन नवीन पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

आज प्रातः नाथ परंपरा की आस्था के प्रमुख केंद्र गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की - नितिन नवीन

भाजपा अध्यक्ष नितीन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आज प्रातः नाथ परंपरा की आस्था के प्रमुख केंद्र गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। गुरु गोरखनाथ की इसी साधना स्थली से गोरखपुर को अपना नाम मिला। मान्यता है कि यहां उनके समय से प्रज्वलित अखंड ज्योति आज भी योग, तप और आस्था की अविरल परंपरा का प्रतीक बनी हुई है। गुरु गोरखनाथ के श्रीचरणों में समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

नितिन व योगी के साथ कई बड़े नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पकंज चौधरी, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रविकिशन शुक्ल, विजय दुबे, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Nov 05, 2026, 2:15:00 PM
नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के 6 खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ
नेशनल क्रिकेट चैंपियन बने DAV जहानाबाद के 6 खिलाड़ी, एक साल की ट्यूशन फीस होगी माफ
Nov 05, 2026, 1:57:00 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Nov 05, 2026, 1:56:00 PM
मंत्री दिलीप जायसवाल का सख्त संदेश, कहा- बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
मंत्री दिलीप जायसवाल का सख्त संदेश, कहा- बिहार में हड़ताल पर नहीं लौटने वाले राजस्व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
Nov 05, 2026, 1:48:00 PM
iPhone 18 के फीचर्स ने उड़ाए होश, कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक, सब दमदार, इस दिन आ रहा...
iPhone 18 के फीचर्स ने उड़ाए होश, कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक, सब दमदार, इस दिन आ रहा...
Nov 05, 2026, 1:47:00 PM
अब शिक्षक और कर्मचारी रील बनाकर Social Media पर नहीं कर सकेंगे अपलोड
अब शिक्षक और कर्मचारी रील बनाकर Social Media पर नहीं कर सकेंगे अपलोड
Nov 05, 2026, 1:31:00 PM
युवती की मौत मामले में पिता और सौतेली मां गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
युवती की मौत मामले में पिता और सौतेली मां गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Nov 05, 2026, 1:17:00 PM
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र
Nov 05, 2026, 1:10:00 PM
धनतेरस से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
धनतेरस से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
Nov 05, 2026, 12:40:00 PM
श्याम रजक का राहुल गांधी पर तंज, कहा- विदेश में रहकर PM बनने का सपना देख रहे हैं कांग्रेस नेता
श्याम रजक का राहुल गांधी पर तंज, कहा- विदेश में रहकर PM बनने का सपना देख रहे हैं कांग्रेस नेता
Nov 05, 2026, 12:27:00 PM