CM हेमंत सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, हुई अहम चर्चा

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के० राजू ने औपचारिक एवं शिष्टाचार मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के अवसर पर सत्ताधारी गठबंधन के कई प्रमुख चेहरे भी मौजूद रहे।

CM हेमंत सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, हुई अहम चर्चा

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को राजनीतिक हलचल और प्रशासनिक समीक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी  के० राजू ने औपचारिक एवं शिष्टाचार मुलाकात की।

इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही, दोनों शीर्ष नेताओं के बीच राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा गठबंधन की मजबूती से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों पर भी गहन मंथन हुआ।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

इस शिष्टाचार मुलाकात के अवसर पर सत्ताधारी गठबंधन के कई प्रमुख चेहरे भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से केशव महतो कमलेश (प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस) प्रदीप यादव (विधायक) राजेश कच्छप (विधायक) उपस्थित रहे।

विकास और राजनीति दोनों पर साधा निशाना

बैठक के बाद निकलकर आ रही जानकारी के अनुसार, सरकार के साझा न्यूनतम कार्यक्रम और जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से लागू करने पर सहमति बनी है। राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर भी नेताओं के बीच सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और मुख्यमंत्री के बीच हुई यह मुलाकात राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के भविष्य के रणनीतिक कदमों और प्रशासनिक गति को बढ़ाने के लिहाज से बेहद खास है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM