एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा पारित एमएमडीआर अमेंडमेंट बिल के विरोध में शनिवार को जामताड़ा जिले भर में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया। इसी क्रम में नाला प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा पारित एमएमडीआर अमेंडमेंट बिल के विरोध में शनिवार को जामताड़ा जिले भर में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया। इसी क्रम में नाला प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

नेताजी स्टेडियम से निकली पैदल यात्रा

प्रदर्शन की शुरुआत नाला के नेताजी स्टेडियम से हुई। यहां से सैकड़ों झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और पूरे नाला बाजार का भ्रमण करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीडीओ की अनुपस्थिति में सहायक प्रशासी पदाधिकारी संजीत कुमार दां को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम मांग पत्र सौंपा गया।

क्या बोले प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह एमएमडीआर संशोधन बिल पूरी तरह से झारखंड विरोधी है। यह बिल हमारे जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों को कॉरपोरेट घरानों के हाथों में सौंपने की साजिश है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरा राज्य है, लेकिन इसका लाभ यहां के आदिवासी-मूलवासी को नहीं मिल रहा है। इस नए कानून से राज्य के अधिकारों पर सीधा हमला होगा और हमारे आदिवासी भाइयों का विस्थापन बढ़ेगा। झामुमो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

उज्ज्वल भट्टाचार्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार ने यह काला कानून वापस नहीं लिया तो पार्टी गांव-गांव में आंदोलन तेज करेगी और सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।प्रदर्शन में झामुमो के कई वरीय नेता, पंचायत प्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत 2 युवकों को लगी गोली
बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत 2 युवकों को लगी गोली
Sep 19, 2026, 5:17:00 PM
बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, निषादों को वोट बैंक समझने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब
बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, निषादों को वोट बैंक समझने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब
Sep 19, 2026, 4:57:00 PM
तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
Sep 19, 2026, 4:55:00 PM
DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ
DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ
Sep 19, 2026, 4:43:00 PM
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM