तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना

जिला प्रशासन ने शनिवार को तंबाकू उत्पादों के अवैध विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सिविल सर्जन, जामताड़ा के निर्देश पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत जामताड़ा थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना

जिला प्रशासन ने शनिवार को तंबाकू उत्पादों के अवैध विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सिविल सर्जन, जामताड़ा के निर्देश पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत जामताड़ा थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान जामताड़ा कॉलेज, रेलवे स्टेशन, कोर्ट रोड और तिलाबाद मोड़ के आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया।। 

अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ. सर्वीना सिन्हा और जामताड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर अभय कुमार ने किया। अभियान के दौरान टीम ने कोटपा अधिनियम-2003 की धारा 6-ए के अनुपालन की जांच की। कुल 12 दुकानों की सघन जांच की गई, जिसमें 5 दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। सभी से मौके पर ही अर्थदंड के रूप में कुल 1200 रुपये की वसूली की ग

इस मौके पर जिला सलाहकार डॉ. सर्वीना सिन्हा ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि  कोई भी दुकानदार अपनी दुकान पर सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन वाला पोस्टर-बैनर नहीं लगाएगा। ऐसा करने पर कोटपा-2003 की धारा 5 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खुली सिगरेट बेचना भी प्रतिबंधित है। 

कहा कि किसी भी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सरकारी भवन की 100 मीटर की परिधि के अंदर तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है। इसका उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।इसके अलावा उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने और थूकने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

'समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं', मंत्री संतोष सुमन के बयान पर फिर बहस तेज  ​
'समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं', मंत्री संतोष सुमन के बयान पर फिर बहस तेज ​
Sep 19, 2026, 5:51:00 PM
बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत 2 युवकों को लगी गोली
बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत 2 युवकों को लगी गोली
Sep 19, 2026, 5:17:00 PM
बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, निषादों को वोट बैंक समझने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब
बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, निषादों को वोट बैंक समझने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब
Sep 19, 2026, 4:57:00 PM
तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
Sep 19, 2026, 4:55:00 PM
DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ
DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ
Sep 19, 2026, 4:43:00 PM
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM