साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद

साइबर अपराध की राजधानी कहे जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद

साइबर अपराध की राजधानी कहे जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 8 एटीएम कार्ड, एक चेकबुक और 2 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

जिला पुलिस मुख्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता कर एसपी शंभू कुमार सिंह ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम

एसपी शंभू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी फर्जी ऐप के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने सबसे पहले करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में मनीष कुमार मंडल के घर पर छापा मारा, जहां से एक अपराधी को दबोचा गया। इसके बाद टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनाबाद गांव में सिद्धार्थ दत्त के घर पर छापेमारी कर तीन अन्य साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास मंडल, देव दत्त, जयदेव साहनी और सिद्धार्थ दत्त के रूप में हुई है।

कैसे करते थे ठगी?

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने ठगी का नया तरीका बताया। आरोपी खुद को हरियाणा सिटी और अडानी गैस का कर्मचारी बताकर उपभोक्ताओं को फोन करते थे। बिल अपडेट करने के नाम पर उनके मोबाइल पर फर्जी एपीके फाइल भेजते थे।जैसे ही उपभोक्ता एपीके फाइल इंस्टॉल करता था, उसके फोन का पूरा कंट्रोल आरोपियों के पास चला जाता था। इसी तरह ये लोग यूको बैंक सहित अन्य बैंकों के ग्राहकों को भी झांसे में लेकर उनके फोन में फर्जी ऐप डाउनलोड करवाते और उनकी गोपनीय जानकारी चुराकर खाते से पैसे उड़ा लेते थे।

पुलिस के अनुसार इनका नेटवर्क सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के कई राज्यों में फैला हुआ था।इस संबंध में साइबर थाना जामताड़ा में कांड संख्या 59/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बीएनएस 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।एसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM