रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (युवा प्रकोष्ठ), बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने शनिवार को प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार करते हुए संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की।

रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (युवा प्रकोष्ठ), बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने शनिवार को प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार करते हुए संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार पंकज जी एवं सुभाष चंद्रवंशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश स्तरीय कमिटी के विस्तार के तहत कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आलोक कुशवाहा तथा प्रधान महासचिव के रूप में प्रतिक कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही 32 उपाध्यक्ष, 45 महासचिव एवं 35 सचिव मनोनीत किए गए हैं। इस विस्तार के माध्यम से युवा संगठन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा साथी पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने युवा साथियों पर जो विश्वास जताया है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का युवा प्रकोष्ठ बिहार में संगठन के विस्तार एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, विस्तार एवं पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Trending News

यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM
Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज
Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज
Sep 19, 2026, 2:55:00 PM
पहले हत्या की, फिर पुलिस को दी सूचना! कोंका गोप हत्याकांड में दो गिरफ्तार, जीजा-साला...
पहले हत्या की, फिर पुलिस को दी सूचना! कोंका गोप हत्याकांड में दो गिरफ्तार, जीजा-साला...
Sep 19, 2026, 2:44:00 PM
सरकार की कोशिश के बावजूद लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावजूद लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM