अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए एक लाख डॉलर की भुगतान शर्त को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस

अमेरिका : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए एक लाख डॉलर की भुगतान शर्त को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है। यह व्यवस्था अब 21 सितंबर 2027 तक लागू रहेगी। हालांकि, नियम सभी H-1B मामलों पर एक जैसे लागू नहीं होंगे और इसमें कुछ अपवाद भी रखे गए हैं।

फैसला H-1B वीजा प्रोग्राम में गलत इस्तेमाल को रोकने व अमेरिकी कर्मचारियों के रोजगार की सुरक्षा के मकसद से लिया गया है - व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह फैसला H-1B वीजा प्रोग्राम में गलत इस्तेमाल को रोकने और अमेरिकी कर्मचारियों के रोजगार की सुरक्षा के मकसद से लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि कुछ आईटी स्टाफिंग और आउटसोर्सिंग कंपनियां कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारियों के जरिए अमेरिकी कर्मचारियों की जगह भर रही थीं।

एक लाख डॉलर की फीस क्यों बढ़ाई गई?

ट्रंप प्रशासन ने सितंबर 2025 में कुछ नए H-1B आवेदनों पर एक लाख डॉलर का भुगतान अनिवार्य किया था। 18 सितंबर 2026 के नए आदेश में इस व्यवस्था को अगले 12 महीने के लिए जारी रखा गया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, यह नियम खास तौर पर उन नए H-1B कर्मचारियों पर लागू होता है जो अमेरिका के बाहर हैं और जिनके लिए नई H-1B याचिका दाखिल की जा रही है। व्हाइट हाउस का दावा है कि 2025 में यह व्यवस्था लागू होने के बाद बड़ी आईटी आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा दाखिल H-1B रजिस्ट्रेशन में करीब 92 प्रतिशत की कमी आई है। प्रशासन इसे कम वेतन वाले और कम-कुशल H-1B कर्मचारियों की भर्ती में कमी के तौर पर देख रहा है।

किन H-1B आवेदकों पर लागू नहीं होगी एक लाख डॉलर की शर्त?

नए आदेश में कुछ महत्वपूर्ण अपवाद हैं। मौजूदा H-1B धारकों के सामान्य रिन्यूअल पर यह शर्त लागू नहीं होती। इसी तरह अमेरिका में पहले से मौजूद ऐसे लोगों के मामले में भी अलग नियम हैं जो छात्र वीजा से H-1B स्टेटस में बदल रहे हैं। व्हाइट हाउस के नए आदेश में मुख्य तौर पर उन H-1B कर्मचारियों पर रोक की व्यवस्था है जो अमेरिका के बाहर हैं और नई H-1B याचिका के आधार पर अमेरिका में प्रवेश करना चाहते हैं। राष्ट्रीय हित में अमेरिकी सरकार कुछ मामलों में इस भुगतान से छूट भी दे सकती है।

Trending News

यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM
Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज
Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज
Sep 19, 2026, 2:55:00 PM
पहले हत्या की, फिर पुलिस को दी सूचना! कोंका गोप हत्याकांड में दो गिरफ्तार, जीजा-साला...
पहले हत्या की, फिर पुलिस को दी सूचना! कोंका गोप हत्याकांड में दो गिरफ्तार, जीजा-साला...
Sep 19, 2026, 2:44:00 PM
सरकार की कोशिश के बावजूद लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावजूद लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM