Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses

स्मार्टग्लासेस सेगमेंट में इस साल एक के बाद एक कई नई एंट्री हो सकती हैं। दरअसल, मेटा इस सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है और अब इसे टक्कर देने के लिए सैमसंग, गूगल और ऐप्पल भी स्मार्ट चश्मे उतारने की तैयारी में है।

Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses

न्यूज डेस्क : स्मार्टग्लासेस सेगमेंट में इस साल एक के बाद एक कई नई एंट्री हो सकती हैं। दरअसल, मेटा इस सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है और अब इसे टक्कर देने के लिए सैमसंग, गूगल और ऐप्पल भी स्मार्ट चश्मे उतारने की तैयारी में है। एक ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि सैमसंग इसी साल अपना पहला स्मार्ट चश्मा लॉन्च कर सकती है, जिसे Samsung Galaxy Glasses नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने सॉफ्टवेयर के लेवल पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 

Samsung Galaxy Glasses की तैयारी हो चुकी है शुरू

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग की One UI 8.5 और अभी तक रिलीज नहीं हुई One UI 9 अपडेट में स्मार्ट ग्लासेस का आइकन नजर आया है। इसे ब्लूटूथ डिवाइस लिस्ट में इयरबड्स और स्मार्टवॉच के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पता चलता है कि सैमसंग ने इस अपकमिंग डिवाइस के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि अभी तक यह महज कयास है और सैमसंग की तरफ से ऑफिशियली इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। 

Samsung Galaxy Glasses में क्या मिल सकता है?

वहीं कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग के पहले स्मार्ट चश्मे में कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर जैसे बेसिक फीचर्स होंगे। फर्स्ट जनरेशन मॉडल में इन-लेंस डिस्प्ले मिलने की उम्मीद नहीं है। सैमसंग फिलहाल SM-O200P और SM-O200J मॉडल नंबर वाले दो स्मार्ट चश्मों पर काम कर रही है। इन दोनों में हल्के अंतर देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने स्मार्ट चश्मों के लिए आईवियर फैशन ब्रांड जेंटल मॉनस्टर और वार्बी पार्कर के साथ हाथ मिलाया है।

ऐप्पल के स्मार्ट चश्मों का भी किया जा रहा इंतजार

सैमसंग की तरह ऐप्पल के स्मार्ट चश्मों का इंतजार भी इसी साल खत्म हो सकता है। ऐप्पल भी अपने फर्स्ट जनरेशन चश्मों में स्पीकर, माइक और कैमरा जैसे फंक्शन देगी। इसमें सिरी के नए वर्जन को इंटीग्रेट किया जाएगा। कंपनी 2027 में डिस्प्ले वाले स्मार्ट चश्मे लॉन्च कर सकती है।

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM