मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज तारामंडल में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'नेशनल इनोवेशन चैलेंज' पोर्टल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज तारामंडल में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'नेशनल इनोवेशन चैलेंज' पोर्टल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी कार रैली के तहत 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने इनोवेशन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नए युवा उद्यमियों से स्टार्टअप इनोवेशन के बारे में बातचीत की, उनके उत्पाद को देखा और उसके संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा- सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं

राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं। सेवा करने के साथ-साथ वर्ष 2047 में विकसित भारत के संकल्प को हम सभी को मिलकर पूरा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री की कल्पना और नवाचार के प्रति उनकी दृष्टि हम सभी को प्रेरित करता है। हमलोगों की सरकार इन्हीं उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में सेवा, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य की युवा शक्ति और बड़ी आबादी को चुनौती नहीं, बल्कि विकास की ताकत बनाकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा- 'सेवा संकल्प अभियान' और 'Seva First Innovation Challenge (East Zone)' जैसे प्रयासों से युवाओं में सेवा भावना, नवाचार और नई सोच को प्रोत्साहित किया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' और 'Seva First Innovation Challenge (East Zone)' जैसे प्रयासों से युवाओं में सेवा भावना, नवाचार और नई सोच को प्रोत्साहित किया जा रहा है। तकनीक के माध्यम से आम लोगों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। हमलोगों ने बाढ़ प्रभावित नौ लाख परिवारों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है और सीधे उनके खाते में राशि हस्तांतरित की गई है। सरकार आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यूपीआई का प्रयोग पूरे विश्व में सबसे ज्यादा हमारे देश में होता है। यूपीआई ने डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में औद्योगिक माहौल तैयार हो चुका है और अब तक करीब एक हजार उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक माहौल तैयार हो चुका है और अब तक करीब एक हजार उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। अगले पांच वर्षों में 10 हजार उद्योगों को बिहार की धरती पर स्थापित करने का लक्ष्य है। बिहार के बाहर यहां के 12 लाख लोग मजदूरी करने के लिए जा रहे हैं। हमलोगों का लक्ष्य है कि बिहार के बाहर कोई मजदूरी करने न जाए, इसके लिए उद्योगों और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारे युवा उद्यमी नए स्टार्टअप के साथ बिहार की दिशा बदल सकते हैं। राज्य सरकार उनके प्रयासों को हरसंभव सहयोग देगी। 'Bihar Tech Portal for Innovation in IT Sector' के माध्यम से आईटी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा- शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है, 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल स्थापित किए गए हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल स्थापित किए गए हैं। 'विद्यार्थी साथी' ऐप के माध्यम से लाइव क्लास और NEET/JEE की तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए 24×7 ऑनलाइन ट्यूटर एवं मॅटरशिप की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। एक बजे रात में भी हमारे एक लाख 42 हजार बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा ले रहे हैं और उस समय शिक्षक भी उपलब्ध होते हैं। इसके लिए हमारे 75 हजार शिक्षक इनरॉल्ड किए गए हैं। हमारे बच्चों के लिए शिक्षक ऑनलाइन हमेशा उपलब्ध रहते हैं, उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं और वे संतुष्ट होते हैं, यह हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। अभी कुछ दिन पहले 2500 अस्टिेंट प्रोफेसर की बहाली हुई है। उनलोगों से हमारी मुलाकात हुई है। उनमें से कई लोग देश के दूसरे हिस्से में अध्यापन का कार्य कर रहे थे। अब वे हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित करेंगे, यह हमारे लिए संतोष की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा- महिला सशक्तिकरण विकास का महत्वपूर्ण आधार है

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। समृद्ध बिहार बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमलोगों ने एक करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाना है, इसके लिये हम सभी को मिलकर काम करना होगा। युवा ऊर्जा, तकनीकी क्षमता और उद्यमशीलता को एक साथ जोड़कर राज्य को तेज विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य ऐसा बिहार बनाना है, जहां सेवा के साथ नवाचार, रोजगार और उद्योग के नए अवसर लगातार उपलब्ध हों। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज की प्रदेश संयोजक डॉ. अमृता भूषण राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति, युवा उद्यमी मौजूद थे।

Trending News

बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत 2 युवकों को लगी गोली
बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत 2 युवकों को लगी गोली
Sep 19, 2026, 5:17:00 PM
बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, निषादों को वोट बैंक समझने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब
बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, निषादों को वोट बैंक समझने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब
Sep 19, 2026, 4:57:00 PM
तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
Sep 19, 2026, 4:55:00 PM
DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ
DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ
Sep 19, 2026, 4:43:00 PM
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM