DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार सुबह आठ बजे से नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में चार केंद्रीय पदों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है।

DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ

नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार सुबह आठ बजे से नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में चार केंद्रीय पदों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है और अब उन उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं, जिनको अब डूसू की कमान मिलने वाली है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। चारों प्रमुख पदों की तस्वीर साफ हो गई है। एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है। सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है।

यश बने अध्यक्ष

अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के यश डबास और एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा। मतगणना के कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही। अंतिम नतीजे में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। यश डबास के साथ एबीवीपी के पैनल से सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने भी जीत दर्ज की। इस तरह एबीवीपी ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर कब्जा किया।

उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शौकीन की जीत

उपाध्यक्ष पद का नतीजा एबीवीपी और एनएसयूआई से अलग रहा। इस पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है। मतगणना के दौरान शौकीन लगातार मजबूत बढ़त बनाए हुए थे और आखिरकार उन्होंने उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।  

चारों पदों की तस्वीर

अध्यक्ष - यश डबास (ABVP)

उपाध्यक्ष - दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)

सचिव - रिया छाबड़ी (ABVP)

संयुक्त सचिव - लक्ष्य राज सिंह (ABVP) 

Trending News

'समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं', मंत्री संतोष सुमन के बयान पर फिर बहस तेज  ​
'समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं', मंत्री संतोष सुमन के बयान पर फिर बहस तेज ​
Sep 19, 2026, 5:51:00 PM
बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत 2 युवकों को लगी गोली
बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत 2 युवकों को लगी गोली
Sep 19, 2026, 5:17:00 PM
बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, निषादों को वोट बैंक समझने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब
बीजेपी पर मुकेश सहनी का हमला, निषादों को वोट बैंक समझने वालों को 2027 में मिलेगा जवाब
Sep 19, 2026, 4:57:00 PM
तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
Sep 19, 2026, 4:55:00 PM
DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ
DUSU छात्र संघ चुनाव : ABVP का डंका, 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ
Sep 19, 2026, 4:43:00 PM
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM