खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जामताड़ा की सविता मुर्मू ने बढ़ाया मान, भाला फेंक में जीता रजत पदक

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जामताड़ा की सविता मुर्मू ने बढ़ाया मान, भाला फेंक में जीता रजत पदक

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित पहली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड की युवा एथलीट सविता मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। जामताड़ा जिले की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में 43.12 मीटर की दूरी तय कर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया।

इस स्पर्धा में ओडिशा की धनमंत्री ने 44.79 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि गुजरात की गमीत ने 41.77 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया। चार दिवसीय इस खेल आयोजन का आयोजन 30 मार्च से 2 अप्रैल तक हुआ, जिसमें भाला फेंक प्रतियोगिता 1 अप्रैल को संपन्न हुई।

जामताड़ा के मिहिजाम की रहने वाली सविता पिछले कई वर्षों से भाला फेंक में लगातार अभ्यास कर रही हैं। वह शांतु एथलीट कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण लेती हैं, जहां कोच छोटेलाल कामत के मार्गदर्शन में उनकी प्रतिभा को लगातार निखारा जा रहा है। सविता का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना और ओलंपिक में पदक जीतना है।

उनकी इस उपलब्धि से जामताड़ा सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमी और प्रशिक्षक उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

अगर उनके खेल सफर पर नजर डालें तो सविता मुर्मू पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करती रही हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ ईस्ट जोन और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इसके बाद 2024 में यूथ नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता।

वर्ष 2025 और 2026 के दौरान भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के साथ भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा नेशनल स्कूल गेम्स में भी उन्होंने रजत पदक हासिल किया।

Trending News

निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे  DM-SP
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे DM-SP
Sep 08, 2026, 4:05:00 PM
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
Sep 08, 2026, 3:41:00 PM