जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में शहरडाल पंचायत के सभी गांवों में न्याय रथ के माध्यम से सघन विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

 जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर

जामताड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में शहरडाल पंचायत के सभी गांवों में न्याय रथ के माध्यम से सघन विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 

जागरूकता रथ के भ्रमण के बाद शहरडाल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य रूप से एलएडीसी अधिवक्ता उत्तम कुमार और पैनल लॉयर ओम प्रकाश उपस्थित रहे। दोनों अधिवक्ताओं ने ग्रामीणों को सड़क दुर्घटना में पीड़ित व उनके आश्रितों को मिलने वाले मुआवजे का दावा करने की पूरी कानूनी प्रक्रिया समझाई।

इसके अलावा शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया और दिव्यांगजनों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। जरूरतमंद बच्चों के लिए संचालित स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी देते हुए मौके पर ही योग्य लाभुकों से आवेदन भी लिए गए, ताकि उन्हें जल्द सरकारी सहायता का लाभ मिल सके।शिविर के दौरान बंदियों के कानूनी अधिकारों पर भी चर्चा की गई। 

अधिवक्ताओं ने बताया कि जेल में बंद प्रत्येक व्यक्ति को कानून के तहत कई अधिकार प्राप्त हैं और आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है।कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिकार मित्र विश्वजीत पाल, आरिफा खातून, निताई मंडल, शिवनाथ मंडल, आनंद महतो और सुमन टुडू की सराहनीय भूमिका रही। 

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 





Trending News

 उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
Sep 10, 2026, 2:13:00 PM
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
Sep 10, 2026, 1:29:00 PM
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
Sep 10, 2026, 1:19:00 PM
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव  दहशत में...
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव दहशत में...
Sep 10, 2026, 12:41:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Sep 10, 2026, 12:34:00 PM
 जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर
जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर
Sep 10, 2026, 12:25:00 PM
बैंक में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं CAIT/AIJGF
बैंक में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं CAIT/AIJGF
Sep 10, 2026, 12:19:00 PM
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sep 10, 2026, 12:15:00 PM
ज्वेलर्स और व्यापारियों की सुरक्षा,  CAIT/AIJGF कर रहा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
ज्वेलर्स और व्यापारियों की सुरक्षा, CAIT/AIJGF कर रहा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Sep 10, 2026, 12:02:00 PM
बाढ़ पीड़ितों का दर्द बना जल सत्याग्रह, हजारों महिला-पुरुषों ने पानी में उतरकर उठाई आवाज
बाढ़ पीड़ितों का दर्द बना जल सत्याग्रह, हजारों महिला-पुरुषों ने पानी में उतरकर उठाई आवाज
Sep 10, 2026, 11:57:00 AM