गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव दहशत में...

नालंदा की स्थानीय नदियां भले ही शांत हो गई हों, लेकिन गंगा के भारी उफान ने जिले की पूर्वी सीमा पर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरमेरा प्रखंड के टाल इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है।

गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव  दहशत में...

नालंदा की स्थानीय नदियां भले ही शांत हो गई हों, लेकिन गंगा के भारी उफान ने जिले की पूर्वी सीमा पर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरमेरा प्रखंड के टाल इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। पेंदी, दलहजीत, पुरानी इसुआ और सदहा समेत कई गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं। करीब 300 बीघे में लगी धान और मक्के की फसल पूरी तरह डूब चुकी है।

सैकड़ों ग्रामीणों के ऊपर बाढ़ और जलकैदी बनने का खतरा मंडरा रहा है। पानी बढ़ने से पेंदी गांव के कई घर चारों तरफ से घिरकर टापू में तब्दील हो गए हैं। टाल किनारे बने मकानों पर भी कटाव का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि जलस्तर इसी तरह बढ़ा तो आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

किसानों ने फसल क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। वहीं नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पेंदी, सदहा और खोजकीपुर गांव का निरीक्षण कर अधिकारियों को तटबंध की मजबूती और बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया। 

उन्होंने कहा कि इसका स्थाई समाधान के लिए उनके तरफ से हर पहल की जाएगी क्योंकि हर साल बाढ़ जैसी त्रासदी का दंश ग्रामीणों को झेलना पड़ता है।निरीक्षण के दौरान सीओ अनिमका सिंह, बाढ़ नियंत्रण एसडीओ कमलेश सिंह और जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों के इलाके में नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी भी जताई है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
Oct 27, 2026, 3:47:00 PM
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 3:23:00 PM
Bihar MLC Result 2026: पटना स्नातक से नीरज कुमार आगे, अनंत के अनुज तीसरे नंबर पर, तिरहुत में NDA को बढ़त
Bihar MLC Result 2026: पटना स्नातक से नीरज कुमार आगे, अनंत के अनुज तीसरे नंबर पर, तिरहुत में NDA को बढ़त
Oct 27, 2026, 3:05:00 PM
साढ़े 3 साल के मासूम की गोली लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
साढ़े 3 साल के मासूम की गोली लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 2:27:00 PM
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
Oct 27, 2026, 2:17:00 PM
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
Oct 27, 2026, 2:16:00 PM
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
Oct 27, 2026, 1:55:00 PM
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Oct 27, 2026, 1:19:00 PM
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
Oct 27, 2026, 1:18:00 PM