ज्वेलर्स और व्यापारियों की सुरक्षा, CAIT/AIJGF कर रहा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बिहार में लगातार ज्वेलर्स एवं स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हो रही लूट, हत्या एवं आपराधिक घटनाओं को लेकर CAIT/AIJGF बिहार द्वारा ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा के विषय पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ज्वेलर्स और व्यापारियों की सुरक्षा,  CAIT/AIJGF कर रहा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पटना: बिहार में लगातार ज्वेलर्स एवं स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हो रही लूट, हत्या एवं आपराधिक घटनाओं को लेकर CAIT/AIJGF बिहार द्वारा ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा के विषय पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन आगामी 15 दिसंबर को राजधानी स्थित पटेल भवन में होगा। इस बात की जानकारी CAIT/AIJGF बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम शाम चार बजे से आयोजित होगा। आयोजन में राज्य के डीजीपी विनय कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम राज्य के ज्वेलर्स व्यापारियों से सीधे संवाद करेंगे तथा उनकी सुरक्षा से जुड़े विषयों और समस्याओं पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पिछले 15 दिनों के दौरान आपराधिक घटनाओं के शिकार हुए ज्वेलर्स व्यापारी शामिल होंगे। इसके साथ ही जिन ज्वेलर्स व्यापारियों के साथ पूर्व में भी लूट, चोरी, हत्या या अन्य आपराधिक घटनाएं हुई हैं, वे भी अपने मामले की FIR की प्रति साथ लेकर कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्या एवं सुझाव रख सकते हैं।

CAIT/AIJGF बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बबल कश्यप ने बताया कि बिहार के ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की जाएगी।

Trending News

 उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
Sep 10, 2026, 2:13:00 PM
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
Sep 10, 2026, 1:29:00 PM
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
Sep 10, 2026, 1:19:00 PM
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव  दहशत में...
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव दहशत में...
Sep 10, 2026, 12:41:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Sep 10, 2026, 12:34:00 PM
 जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर
जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर
Sep 10, 2026, 12:25:00 PM
बैंक में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं CAIT/AIJGF
बैंक में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं CAIT/AIJGF
Sep 10, 2026, 12:19:00 PM
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sep 10, 2026, 12:15:00 PM
ज्वेलर्स और व्यापारियों की सुरक्षा,  CAIT/AIJGF कर रहा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
ज्वेलर्स और व्यापारियों की सुरक्षा, CAIT/AIJGF कर रहा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Sep 10, 2026, 12:02:00 PM
बाढ़ पीड़ितों का दर्द बना जल सत्याग्रह, हजारों महिला-पुरुषों ने पानी में उतरकर उठाई आवाज
बाढ़ पीड़ितों का दर्द बना जल सत्याग्रह, हजारों महिला-पुरुषों ने पानी में उतरकर उठाई आवाज
Sep 10, 2026, 11:57:00 AM