स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री निशांत की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश

पटना: स्वास्थ्य मंत्री निशांत की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में Patient Referral System, Smart Ambulance, Telemedicine एवं Artificial Intelligence के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच एवं कार्यक्षमता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने Patient Referral System को सॉफ्टवेयर से इंटीग्रेट करने तथा 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं को एकीकृत करने का निर्देश दिया। Emergency Referral के मामलों में एंबुलेंस में ही मरीज के Vital प्राप्त कर डैशबोर्ड के माध्यम से कंट्रोल सेंटर तक उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

Emergency Network के माध्यम से 102 एवं 108 सेवाओं को अस्पतालों से जोड़ा जाएगा, जिससे अस्पतालों में उपलब्ध बेड की Real Time जानकारी डैशबोर्ड पर उपलब्ध रहेगी। मरीज की स्थिति एवं बेड की उपलब्धता के आधार पर उपयुक्त अस्पताल का चयन किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने PMCH, AIIMS, NMCH एवं IGIMS को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल करने का निर्देश दिया। एंबुलेंस में उपलब्ध कियोस्क से सरकारी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी तथा मरीज की वर्तमान लोकेशन संबंधित अस्पताल को उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में Command Control Centre स्थापित करने, QR Code आधारित बेड मैनेजमेंट एवं बेड की Real Time Entry सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मरीजों के खान-पान से संबंधित जानकारी को Vital में शामिल करने तथा यह जानकारी ANM, आशा एवं जीविका दीदी के माध्यम से प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। आयुष चिकित्सकों द्वारा प्रभावी दवाओं की जानकारी भी संकलित की जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री ने 104 कॉल सेंटर के प्रचार-प्रसार एवं कॉल फॉलो-अप पर जोर देते हुए 104 सेवा को ई-संजीवनी से इंटीग्रेट करने की संभावनाओं का अध्ययन करने का निर्देश दिया।

बैठक में Artificial Intelligence के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच एवं कार्यक्षमता बढ़ाने तथा मरीजों के डेटा के प्रभावी उपयोग एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने Patient Referral System, Smart Ambulance, Telemedicine एवं AI आधारित तकनीकी व्यवस्थाओं को समन्वित करते हुए ऐसी व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया, जिससे मरीजों को समय पर उचित अस्पताल एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो सके। बैठक में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय, MD, BMSICL सुब्रत सेन, IGIMS की टीम सहित स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News

 उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
Sep 10, 2026, 2:13:00 PM
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
Sep 10, 2026, 1:29:00 PM
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
Sep 10, 2026, 1:19:00 PM
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव  दहशत में...
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव दहशत में...
Sep 10, 2026, 12:41:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Sep 10, 2026, 12:34:00 PM
 जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर
जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर
Sep 10, 2026, 12:25:00 PM
बैंक में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं CAIT/AIJGF
बैंक में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं CAIT/AIJGF
Sep 10, 2026, 12:19:00 PM
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sep 10, 2026, 12:15:00 PM
ज्वेलर्स और व्यापारियों की सुरक्षा,  CAIT/AIJGF कर रहा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
ज्वेलर्स और व्यापारियों की सुरक्षा, CAIT/AIJGF कर रहा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Sep 10, 2026, 12:02:00 PM
बाढ़ पीड़ितों का दर्द बना जल सत्याग्रह, हजारों महिला-पुरुषों ने पानी में उतरकर उठाई आवाज
बाढ़ पीड़ितों का दर्द बना जल सत्याग्रह, हजारों महिला-पुरुषों ने पानी में उतरकर उठाई आवाज
Sep 10, 2026, 11:57:00 AM