जामताड़ा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ड्रोन और साइनाइड बम से हमले की चेतावनी

जामताड़ा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ड्रोन और साइनाइड बम से हमले की चेतावनी

झारखंड के जामताड़ा में व्यवहार न्यायालय को निशाना बनाकर भेजी गई धमकी ने जिला प्रशासन और पुलिस को सतर्क कर दिया है। अदालत परिसर को ड्रोन के जरिए और साइनाइड गैस से भरे बमों से उड़ाने की चेतावनी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी। ईमेल एक आउटलुक पते Ajitham kundumba@outlook.com से प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने खुद को अजितम कुडुंमा, “एक्स तमिलनाडु रिट्रीवल ट्रूप कैडर” बताते हुए अपना संबंध ग्रेटर चेन्नई, तमिलनाडु से बताया है।

ईमेल में दावा किया गया है कि न्यायालय परिसर और न्यायाधीशों के कक्ष में साइनाइड गैस से लैस कुल 14 बम विस्फोट किए जाएंगे। संदेश में यह भी कहा गया कि कुछ विस्फोटक ड्रोन के माध्यम से गिराए जा सकते हैं। धमकी देने वाले ने हमले के जरिए बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति पहुंचाने की बात भी लिखी है।

इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय में तैनात सब-इंस्पेक्टर उमेश सिंह ने जामताड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने जामताड़ा थाना कांड संख्या 30/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धाराएं 55, 351(2), 351(3) और 351(4) लागू करते हुए मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस की साइबर टीम ईमेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और संभावित लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धमकी वास्तविक है या किसी शरारती तत्व की साजिश।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM