भाजपा प्रदेश सह संयोजक बनने पर मनीष दुबे का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा हाल ही में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के संयोजक व सह-संयोजकों की घोषणा की गई।

भाजपा प्रदेश सह संयोजक बनने पर मनीष दुबे का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जामताड़ा: भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा हाल ही में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के संयोजक व सह-संयोजकों की घोषणा की गई। इस घोषणा में जामताड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष दुबे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी विभागों का सह-संयोजक मनोनीत किया गया है। नया दायित्व मिलने के बाद पहली बार जामताड़ा पहुंचने पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनीष दुबे का अंगवस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि मनीष दुबे का राजनीतिक सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति के माध्यम से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। वे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं और संघ की विचारधारा में ही पले-बढ़े हैं। बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। प्रदीप राउत ने बताया कि मनीष दुबे युवा मोर्चा के जामताड़ा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री और दो बार प्रदेश महामंत्री जैसे कई अहम पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का ही परिणाम है कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें मोर्चा से मुक्त कर सीधे भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व से न केवल जामताड़ा बल्कि पूरे झारखंड में संगठन और सशक्त होगा।

वहीं, प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व मिलने पर मनीष दुबे ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने बताया कि भाजपा झारखंड में कुल 17 विभाग हैं, जिनमें से 12 विभागों के संयोजक व सह-संयोजकों की घोषणा गत चार सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा की गई। इनमें स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे, प्रशिक्षण अभियान, नीति शोध, मीडिया संपर्क, राजनीतिक कार्यक्रम एवं बैठक प्रबंधन, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम, चुनाव आयोग समन्वय, विधि एवं कानून, पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन (अंत्योदय) तथा अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग शामिल हैं। दुबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। स्वागत समारोह के दौरान जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, पूर्व महामंत्री मितेश शाह, प्रवीण मिश्रा, आकाश साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM