फर्जी बैंक अधिकारी बनकर करता था साइबर ठगी, एक को दबोचा, देश के कई राज्यों में फैला था जाल

जामताड़ा पुलिस को साइबर ठगी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोकनियाँ में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

 फर्जी बैंक अधिकारी बनकर करता था साइबर ठगी, एक को दबोचा, देश के कई राज्यों में फैला था जाल

जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस को साइबर ठगी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोकनियाँ में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रहलाद दास (31 वर्ष),थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करता था। वह लोगों से कहता था कि आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। इसी बहाने वह लोगों से एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर और ओटीपी नंबर ले लेता था। इसके बाद ई-वॉलेट के माध्यम से लोगों के खाते से पैसे उड़ा लेता था। आरोपी का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था। वह पहले भी जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 42/25 में आरोप पत्रित रह चुका है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 3 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड जब्त किए हैं।इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 73/26, दिनांक 11.11.2026, धारा 111(2)(बी)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) बीएनएस 2023, 66(बी)(सी)(डी) आईटी एक्ट व 42(3)(ई) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित रविदास ने किया। दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक मो० फारूक, पुलिस निरीक्षक नितिश कुमार, पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक पुष्पेश्वर दास, पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी / हवलदार शामिल थे।

जामताड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति फोन पर अपना एटीएम नंबर, सीवीवी व ओटीपी किसी को न दे। बैंक कभी भी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगता। ठगी का शिकार होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM