एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को लेकर जामताड़ा में तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पर बैठक आयोजित की गई।

एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन

जामताड़ा। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ  रैली को लेकर जामताड़ा में तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश के मुरैना से विधायक दिनेश गुर्जर मुख्य रूप से शामिल हुए। 

बैठक में रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन स्तर पर तैयारियों में जुटी है। बैठक में कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश के विधायक दिनेश गुर्जर ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के वोट देने के अधिकार को प्रभावित किया जा रहा है।दिनेश गुर्जर ने कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटे जाने का मुद्दा गंभीर है। 

कांग्रेस की मांग है कि मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े जाएं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।फिलहाल कांग्रेस इस रैली के जरिए मतदाता सूची और मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन
एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन
Oct 28, 2026, 7:42:00 PM
धरना जारी, ग्रामीण बोले-सांसद महोदय कब पहुंचेंगे, अब आर-पार की लड़ाई होगी
धरना जारी, ग्रामीण बोले-सांसद महोदय कब पहुंचेंगे, अब आर-पार की लड़ाई होगी
Oct 28, 2026, 7:30:00 PM
मां तुतला भवानी महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, पर्यटन विकास को लेकर डीएम ने जताई उम्मीद
मां तुतला भवानी महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, पर्यटन विकास को लेकर डीएम ने जताई उम्मीद
Oct 28, 2026, 7:12:00 PM
1 करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, सम्राट कैबिनेट ने 43 एजेंडों पर लगाई मुहर
1 करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, सम्राट कैबिनेट ने 43 एजेंडों पर लगाई मुहर
Oct 28, 2026, 6:55:00 PM
'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
Oct 28, 2026, 6:46:00 PM
स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास,  महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए वरदान
स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए वरदान
Oct 28, 2026, 6:46:00 PM
 दंपती से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप, युवक के सिर में लगे 25 से अधिक टांके, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ?
दंपती से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप, युवक के सिर में लगे 25 से अधिक टांके, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ?
Oct 28, 2026, 6:28:00 PM
ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी संघ हुए एकजुट, करेंगे सड़क से लेकर सदन तक तेज आंदोलन
ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी संघ हुए एकजुट, करेंगे सड़क से लेकर सदन तक तेज आंदोलन
Oct 28, 2026, 6:14:00 PM
गोपालगंज में 1.5 करोड़ क़े अवैध मादक पदार्थ पर चला बुलडोजर
गोपालगंज में 1.5 करोड़ क़े अवैध मादक पदार्थ पर चला बुलडोजर
Oct 28, 2026, 6:10:00 PM
लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
Oct 28, 2026, 6:03:00 PM