'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

राज्य के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार 31 अक्टूबर को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

पटना: राज्य के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार 31 अक्टूबर को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस बार संगोष्ठी की थीम 'स्वच्छता हमारी संस्कृति' रखी गई है। इसका मकसद बच्चों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

संगोष्ठी में स्वच्छता, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभिभावकों और विद्यार्थियों को ई-कचरे के सही प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उन्हें ई-कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित तरीके से एकत्र करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संगोष्ठी में अभिभावकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई में प्रगति के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर भी चर्चा होगी।

शिक्षक अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और गृहकार्य पूरा कराने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही, घर पर पढ़ाई के लिए एक अलग स्थान यानी ‘स्टडी कॉर्नर’ विकसित करने की भी सलाह दी जाएगी। इससे बच्चों में नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने में मदद मिलेगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने पत्र के जरिये सभी डीईओ और डीपीओ (एसएसए) को जरूरी निर्देश दिए हैं।

Trending News

एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन
एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर मंथन
Oct 28, 2026, 7:42:00 PM
धरना जारी, ग्रामीण बोले-सांसद महोदय कब पहुंचेंगे, अब आर-पार की लड़ाई होगी
धरना जारी, ग्रामीण बोले-सांसद महोदय कब पहुंचेंगे, अब आर-पार की लड़ाई होगी
Oct 28, 2026, 7:30:00 PM
मां तुतला भवानी महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, पर्यटन विकास को लेकर डीएम ने जताई उम्मीद
मां तुतला भवानी महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, पर्यटन विकास को लेकर डीएम ने जताई उम्मीद
Oct 28, 2026, 7:12:00 PM
1 करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, सम्राट कैबिनेट ने 43 एजेंडों पर लगाई मुहर
1 करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, सम्राट कैबिनेट ने 43 एजेंडों पर लगाई मुहर
Oct 28, 2026, 6:55:00 PM
'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
Oct 28, 2026, 6:46:00 PM
स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास,  महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए वरदान
स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए वरदान
Oct 28, 2026, 6:46:00 PM
 दंपती से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप, युवक के सिर में लगे 25 से अधिक टांके, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ?
दंपती से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप, युवक के सिर में लगे 25 से अधिक टांके, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ?
Oct 28, 2026, 6:28:00 PM
ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी संघ हुए एकजुट, करेंगे सड़क से लेकर सदन तक तेज आंदोलन
ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी संघ हुए एकजुट, करेंगे सड़क से लेकर सदन तक तेज आंदोलन
Oct 28, 2026, 6:14:00 PM
गोपालगंज में 1.5 करोड़ क़े अवैध मादक पदार्थ पर चला बुलडोजर
गोपालगंज में 1.5 करोड़ क़े अवैध मादक पदार्थ पर चला बुलडोजर
Oct 28, 2026, 6:10:00 PM
लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
Oct 28, 2026, 6:03:00 PM