ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी संघ हुए एकजुट, करेंगे सड़क से लेकर सदन तक तेज आंदोलन

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्य स्तरीय महाबैठक राजधानी के आर ब्लॉक निकट स्थित कार्यालय में बुधवार को आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने की।

ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी संघ हुए एकजुट, करेंगे सड़क से लेकर सदन तक तेज आंदोलन

पटना: बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्य स्तरीय महाबैठक राजधानी के आर ब्लॉक निकट स्थित कार्यालय में बुधवार को आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने की।

इस अयोजन के बारे में जानकारी देते हुए अमोद निराला ने बताया कि आयोजन में विगत कार्यों और आंदोलन की समीक्षा की गई। इसमें राज्य के सभी जिला के जिला अध्यक्ष, महासचिव, प्रदेश पदाधिकारीगण ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने बताया कि बैठक में 2006 ई से पेंशन चालू करने, पंचायती राज आयोग का गठन करने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, लाइसेंसी हथियार निर्गत करने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, प्रहरि चौकीदार डाटा ऑपरेटर अमीन की बहाली करने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देने, वंशावली निर्गत करने की प्रक्रिया पूर्ववत ग्राम कचहरी के द्वारा  करने, भवन किराया भुगतान करने, लंबित भत्ता भुगतान करने, आदि मांगों को लेकर आगामी विधानसभा सत्र में पंचायती राज मंत्री का घेराव करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संघ के प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार निषाद, अजय सिंह, अमित दुबे, दिलीप सिंह, महेंद्र शर्मा, दीनबंधु सिंह, संजीत कुमार विजय तिवारी अवधेश गुप्ता उपेंद्र यादव वीरेंद्र यादव राजकुमार यादव अशोक कुमार शिबू कामत रंजीत कुमार भागवत राम शैलेंद्र सिंह रामप्रवेश सिंह नागेश्वर सिंह रामाशंकर राय पंकज कुमार, भारत सिंह मोहम्मद शहजाद आलम, महेंद्र शर्मा सहित प्रहरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष ताराकांत राय, न्याय मित्र संघ के बरखा कुमारी, न्याय मित्र संघ के अध्यक्ष रामाशंकर राय, आदि ने भाग लिया। 

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के प्रदेश संयोजक मिथिलेश राय ने पंच सरपंच संघ के मांगों को सहर्ष समर्थन करते हुए सरकार को आगाह किया कि जायज मांग सरकार जल्द पूरा करें अन्यथा आंदोलन तेज होगा। वहीं पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ग्राम कचहरी के पूर्व एवं वर्तमान सरपंच, उप सरपंच, पंच, न्याय मित्र, न्याय सचिव, एकजुट होकर आंदोलन करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया है। उपरोक्त सवालों को लेकर सरपंचों ने पटना के धरती पर कचहरी लगाकर सम्मति से निर्णय लिया है। यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करेगी तो पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को शीतकालीन सत्र में घेराव किया जाएगा और जवाब देना होगा। आंदोलन की जिम्मेदारी सरकार एवं प्रशासन की होगी।

न्याय मित्र एवं ग्राम कचहरी सचिव संघ के अध्यक्ष ने वेतन वृद्धि करने की मुद्दा उठाया। तथा प्रहरी संघ के अध्यक्ष ने समायोजन बहाली करने की मांग किया। बैठक को धन्यवाद ज्ञापन दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। सफल मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।


Trending News

मां तुतला भवानी महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, पर्यटन विकास को लेकर डीएम ने जताई उम्मीद
मां तुतला भवानी महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, पर्यटन विकास को लेकर डीएम ने जताई उम्मीद
Oct 28, 2026, 7:12:00 PM
1 करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, सम्राट कैबिनेट ने 43 एजेंडों पर लगाई मुहर
1 करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, सम्राट कैबिनेट ने 43 एजेंडों पर लगाई मुहर
Oct 28, 2026, 6:55:00 PM
'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
Oct 28, 2026, 6:46:00 PM
स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास,  महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए वरदान
स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए वरदान
Oct 28, 2026, 6:46:00 PM
 दंपती से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप, युवक के सिर में लगे 25 से अधिक टांके, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ?
दंपती से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप, युवक के सिर में लगे 25 से अधिक टांके, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ?
Oct 28, 2026, 6:28:00 PM
ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी संघ हुए एकजुट, करेंगे सड़क से लेकर सदन तक तेज आंदोलन
ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी संघ हुए एकजुट, करेंगे सड़क से लेकर सदन तक तेज आंदोलन
Oct 28, 2026, 6:14:00 PM
गोपालगंज में 1.5 करोड़ क़े अवैध मादक पदार्थ पर चला बुलडोजर
गोपालगंज में 1.5 करोड़ क़े अवैध मादक पदार्थ पर चला बुलडोजर
Oct 28, 2026, 6:10:00 PM
लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
Oct 28, 2026, 6:03:00 PM
सासामुसा में धावा दल की बड़ी कार्रवाई, तीन बाल श्रमिक कराए गए विमुक्त, नियोजकों पर FIR के निर्देश
सासामुसा में धावा दल की बड़ी कार्रवाई, तीन बाल श्रमिक कराए गए विमुक्त, नियोजकों पर FIR के निर्देश
Oct 28, 2026, 5:50:00 PM
लिमाग्रेन की हाइब्रिड मक्का किस्मों से चमकेगी किसानों की किस्मत, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
लिमाग्रेन की हाइब्रिड मक्का किस्मों से चमकेगी किसानों की किस्मत, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
Oct 28, 2026, 5:38:00 PM