लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Ranchi: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया।

लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Ranchi: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद समीर उरांव, रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर, विनय महतो धीरज शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने नामकुम के जोरार स्थित तेतरी टोली में घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद नेता बुंडू के दलकीडीह गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

भाजपा नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक भाजपा परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल नामकुम थाना पहुंचा और थाना प्रभारी से मुलाकात की। नेताओं ने पुलिस से सात दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों में मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के संयोजक और पूर्व सांसद समीर उरांव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। राजधानी रांची में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक सरकारी कर्मचारी की हत्या होना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

समीर उरांव ने पुलिस से स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, लोवाडीह मंडल अध्यक्ष अशोक गोप, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, रितेश उरांव, पिंटू सिंह, रिंकू सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, बिरसा पाहन, राजीव रंजन, तुलसी गोप और योगेंद्र महतो सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

1 करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, सम्राट कैबिनेट ने 43 एजेंडों पर लगाई मुहर
1 करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, सम्राट कैबिनेट ने 43 एजेंडों पर लगाई मुहर
Oct 28, 2026, 6:55:00 PM
'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
Oct 28, 2026, 6:46:00 PM
स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास,  महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए वरदान
स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए वरदान
Oct 28, 2026, 6:46:00 PM
 दंपती से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप, युवक के सिर में लगे 25 से अधिक टांके, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ?
दंपती से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप, युवक के सिर में लगे 25 से अधिक टांके, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ?
Oct 28, 2026, 6:28:00 PM
ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी संघ हुए एकजुट, करेंगे सड़क से लेकर सदन तक तेज आंदोलन
ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी संघ हुए एकजुट, करेंगे सड़क से लेकर सदन तक तेज आंदोलन
Oct 28, 2026, 6:14:00 PM
गोपालगंज में 1.5 करोड़ क़े अवैध मादक पदार्थ पर चला बुलडोजर
गोपालगंज में 1.5 करोड़ क़े अवैध मादक पदार्थ पर चला बुलडोजर
Oct 28, 2026, 6:10:00 PM
लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
Oct 28, 2026, 6:03:00 PM
सासामुसा में धावा दल की बड़ी कार्रवाई, तीन बाल श्रमिक कराए गए विमुक्त, नियोजकों पर FIR के निर्देश
सासामुसा में धावा दल की बड़ी कार्रवाई, तीन बाल श्रमिक कराए गए विमुक्त, नियोजकों पर FIR के निर्देश
Oct 28, 2026, 5:50:00 PM
लिमाग्रेन की हाइब्रिड मक्का किस्मों से चमकेगी किसानों की किस्मत, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
लिमाग्रेन की हाइब्रिड मक्का किस्मों से चमकेगी किसानों की किस्मत, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
Oct 28, 2026, 5:38:00 PM
छह विद्यालयों में चला डायल 112 जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बच्चों को दिए टिप्स
छह विद्यालयों में चला डायल 112 जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बच्चों को दिए टिप्स
Oct 28, 2026, 5:17:00 PM