साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार

जामताड़ा: साइबर अपराध की राजधानी कहे जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे की जमीन पर बने क्षतिग्रस्त मकान में छापा मारकर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार

जामताड़ा: साइबर अपराध की राजधानी कहे जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में बनी विशेष छापामारी टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी रेलवे फाटक के आगे रेलवे की जमीन पर बने क्षतिग्रस्त मकान में छापा मारकर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 1 टैब और 12 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 68/26, दिनांक 15.10.2026 के तहत B.N.S 2023 की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार, ये ठग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक सहित अन्य बैंकों का केवाईसी अपडेट कराने, E-Challan, शादी कार्ड, आमंत्रण पत्र, बिजली बिल, गैस पाइप लाइन और पानी कनेक्शन के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजते थे। खुद को कंपनी का मुख्य पदाधिकारी बताकर लोगों को बैंक अकाउंट अपडेट करने का झांसा देते और Whatsapp Screen Share करवाकर खाते से पैसे उड़ा लेते थे। ठगी की रकम को ये विभिन्न राज्यों के फर्जी बैंक खातों से निकालते थे। इनका कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्य थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनीत कुमार दास, उम्र 25 वर्ष,  कपिल दास, उम्र 30 वर्ष, सीतेश्वर दास, उम्र 29 वर्ष, तनवीर अंसारी, उम्र 20 वर्ष, सभी थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है।

इस दौरान छापामारी दल में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० पुष्पेश्वर दास, पु०नि० कृष्णा कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल महतो, साइबर थाना जामताड़ा एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी/हवलदार आदि शामिल थे। 

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
Oct 16, 2026, 6:16:00 PM
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
Oct 16, 2026, 6:05:00 PM
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
Oct 16, 2026, 6:03:00 PM
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 5:44:00 PM